
पार्ट टाइम जॉब सेक्टर में उभरते नए विकल्प
नौकरी जरुरत सबकी है, लेकिन कुछ किसी तय र्फोमेट में रह कर काम करना पसंद करते है तो कुछ नहीं, जबकि कुछ निजी मजबुरियों के कारण नौकरी नहीं कर पाते। ऐसे में इन दिनों पार्ट टाइम नौकरी का आॅप्शन हिट हो रहा है। जहां कम समय में ज्यादा कमाई की जा रही है।
जेल में बंद शहाबुद्दीन से बात करते थे लालू, ऑडियो जारी, सियासत गर्म

पटना। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद और जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली राजद नेता शहाबुद्दीन के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक निजी टीवी चैनल द्वारा खुलासा किए जाने के बाद यहां की सियासत गरमा गई है।
मोदी कश्मीर को दलदल से बाहर निकाल सकते हैं : महबूबा

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले कश्मीर को मौजूदा दलदल से बाहर निकाल सकते हैं। महबूबा ने कहा कि हमें अगर दलदल से कोई बाहर निकाल सकता है तो वो मोदी हैं। उन्होंने कहा कि वह जो भी निर्णय लेंगे, देश उनका समर्थन करेगा।
किस एक्ट्रेस को नहीं मिला कभी किसी बायोपिक का ऑफर

जब बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल के जीवन पर फिल्म बनने की बात सामने आई थी तब इस बात की संभावना थी कि दीपिका पादुकोण इस किरदार को निभाएंगी। लेकिन, इस किरदार के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया। अब एक अन्य बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु पर फिल्म बन रही है|
लेकिन इस भूमिका को निभाने के लिए भी दीपिका से संपर्क नहीं साधा गया है। दीपिका का यह कहना है कि उनके पास आज तक किसी भी बायोपिक में काम करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया।
प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण खुद भी अच्छा बैडमिंटन खेल लेती हैं। उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास किसी भी बायोपिक का प्रस्ताव कभी नहीं आया। हालांकि, मेरी पृष्ठभूमि बैडमिंटन की है लेकिन किसी भी बायोपिक के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया गया।”
अभिनेत्री ने मॉडलिंग और फिल्मों में कदम रखने से पहले कुछ सालों तक बैडमिंटन खेला था।
श्रद्धा कपूर को सायना का किरदार निभाने का मौका मिला है। इस फिल्म को अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित किया जाएगा|
सिंधु पर आधारित फिल्म के लिए सोनू सूद द्वारा फिल्म की केंद्रीय भूमिका के लिए किसी अभिनेत्री के चयन संबंधी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म को सोनू सूद प्रोड्यूस कर रहे हैं।
दीपिका का फिलहाल फिल्म ‘पद्मावती’ पर ध्यान है और वह प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए कान्स के दौरे को देख रही हैं। वहां वह कास्मेटिक कंपनी लोरियल पेरिस की ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर जाएंगी। अभिनेत्री को हाल ही में इस कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
दीपिका के अलावा भारत की ओर से ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर कान्स में रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।