Home Blog Page 3138

अब ब्लड ग्रुप से पता चलेगा दिल का दौरा पडने की वज़ह

blood group

ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में (ए,बी, एबी) ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना 9 फीसदी ज्यादा रहती है।

शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि वॉन विलेब्रैण्ड फैक्टर की ज्यादा मात्रा की वजह से खतरा ज्यादा हो जाता है। विलेब्रैण्ड फैक्टर एक रक्त का थक्का जमाने वाला प्रोटीन है, जो कि थ्रोम्बोटिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है।

ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा कोलेस्ट्रॉल के लिए जाना जाता है, जो कि दिल के दौरे का प्रमुख जोखिम कारक है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके अलावा, गैर ओ-ब्लड ग्रुप वाले लोगों में गैलेक्टिन-3 की उच्च मात्रा होती है।

गैलेक्टिन-3 प्रोटीन सूजन और दिल के मरीजों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फ़िल्म ‘बागी 2’ का रिलीस हुआ दमदार पोस्टऱ

baghi 2 movie

टाइगर श्रॉफ की हिट फिल्म बागी केबाद अब बागी 2 भी जल्द रिलीज होगी उससे पहले इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म का ‘बागी’ के सीक्वल फिल्म ‘बागी 2’ का ऐलान हो  गया है|

आपको बता दे की ये ऐलान आज सोशल मीडिया पर आधारिकारिक रूप हुआ है साथ ही इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया है।

27 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज

आपको बता दे की इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही Baaghi2 ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी फॉक्स स्टार ने ट्वीट करके कहा है तैयारी शुरू हो गयी ‘बागी 2’ को अहमद खान डायरेक्ट करेंगे और ये फिल्म 27 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इतना ही नहीं बाघी टाइगर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 127 करोड़ की कमाई की थी फिलहाल ‘बागी 2’ में लीड हीरोईन के बारे में अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है।

भाजपा सांसद को ‘हनीट्रैप’ करने वाली महिला हिरासत में

woman accused of honey trapping BJP MP KC patel taken into custody for questioning
woman accused of honey trapping BJP MP KC patel taken into custody for questioning

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ‘हनीट्रैप’ के मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय की एक महिला वकील को हिरासत में ले लिया।

मेरी शादी की खबरें सिर्फ अफवाह है : सुगंधा मिश्रा

सिंगिंग और कॉ​मेडी से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी सुगंधा मिश्रा का कहना है कि उनकी और सांकेत भोसले कि शादी की बातें सिर्फ अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं हैं, यहां तक कि सांकेत भी शादी की इस खबर को झूठा बतलाते है।

आधीरात को खाते हैं खाना तो हो जाए सावधान, इससे होगीं कई बीमारियां

MTR Foods launches 3 Minutes Breakfast rang

आजकल लाइफस्टाइल में इतना ज्यादा बदलाव आ गया हैं की युवा अपने शाम का खाना आधीरात को ही खाते हैं। लेकिन आधीरात को खाने से कई सारी बीमारियां भी पैदा हो जाती हैं। अगर आप भी आधी रात को खाना खाते हैं तो हो जाए सावधान और पढ़े इन सभी बातों को।

आप देर रात को भोजन करते हैं तो इसका सीधा असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है। जिससे पेट साफ न होना, बवासीर कब्ज एवं कोलोन व आंतों की बीमारियां हो सकती हैं। भोजन का सही पाचन न होने से शरीर में बिना पचा भोजन कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा हो जाता है। यह मोटापे की अहम् और बड़ी वजह यही है।

देर रात किया जाने वाला भोजन पेट व सीने में जलन और एसिडिटी पैदा कर सकता है, जिसका असर हार्ट औऱ ब्लडप्रेशर पर भी पड़ता है। इसलिए कोशिश यह करे कि रात को खाना समय पर खाए और इन बीमारियों से बचें।

विशेषज्ञ की सलाह तो यह है कि हमें खाना खाने के करीब दो घंटे बाद सोना चाहिए। इस बीच हो सके तो टहल भी लेना चाहिए, लेकिन अगर आप देर से खाएंगे तो टहलेंगे कब औऱ सोएंगे कब? देर रात खाने औऱ सोने की इस आदत से हाई बीपी की समस्या हो सकती है।

देर रात भोजन करने से आप पर्याप्त मात्रा में सुकून की नींद नहीं आ पाती है, इस कारण से आपकी मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, नतीजतन चिड़चिड़ापन और गुस्सा पैदा होता है।