Home Blog Page 3146

लेटेस्ट FUNNY JOKES

एक कंजूस अपने बेटे को पिट रहा था…
पड़ोसी: क्यों पिट रहे हो बच्चे को…?
बनिया: मैंने इसको कहा कि 1-1 सीढी छोड़कर चढ़, चप्पल कम घिसेगी…! नालायक 2-2 सीढ़ी छोड़कर चढ़ा,पाजामा फाड़ लिया…!😂😝�

सुबह एक महिला फल वाले से अंग्रेजी में फल मांग रही थी ये बोलकर – “Give me some destroyed husband”
एक घंटा लगा यह समझने में कि वह “नाशपति ” मांग रही थी।😂😝😂

बँटी – डाक्टर साहब दस्त ने बेहाल कर रखा है 😞
डाक्टर-कितना पतला आता है?
बँटी – समझ लो कि आप उस से कुल्ला कर सकते हो 😛😛😀😊😂😜

भारत में जितने भी गाड़ियों के पीछे लिखा होता है-“बुरी नजर वाले तेरा मुँह काला”
आप यकीन मानो यदि हकीकत में ऐसा ही होता तो….. अब तक हमारा देश वेस्टइंडीज बन चुका होता 😝😝😝😝😝😝😝😝😝

Employee : हेलो बॉस, मुझे टेररिस्ट ने पकड़ लिया है, दोनों हाथ काट दिए, आँख फोड़ दी, किडनी निकाल ली
Boss : देख ले…. हो सके तो आजा, आज Audit है. 😝😝😝

एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट छत पर खड़ा था…
तभी एक पड़ोसी : तो बेटा अब आगे क्या सोचा है?
स्टूडेंट: बस अंकल, टंकी भरते ही, मोटर बंद कर दूंगा..

बिस्किट बनाने वाली कंपनियों को विनम्र निवेदन:
पहले मारिओ वालो कृपया मारिओ बिस्किट का आकार कम कीजिये या फिर कप बनाने वाली कंपनी के लोगों से एक बार बात करके तो देखें।😂😂
दूसरा Parle G वालों से निवेदन है कि बिस्किट के घोल में थोडा सा अंबुजा सीमेंट भी मिला कर दें। चाय में डुबोते ही ग़श खा कर उसी कप में आत्महत्या कर लेता है।😂😝😂

विवाह क्या है ?
विवाह एक ऐसा गठबंधन है जिसमे में 2 लोग मिलकर उन समस्याओं को सुलझाने का जीवन भर प्रयास करते है जो पहले कभी थी ही नहीं 😂😂😂

जिस तरह मेगी की जाँच हुई थी, उसी तरह Fair & Lovely की भी जाँच होनी चाहिए…
साला 6 हप्ते गिनते-गिनते कॉलेज के ज़माने की साथ की लड़किया बाल बच्चों वाली हो गयी…पर साला निखार नहीं आया….😏😏😏

कामयाब तो बच्चे बोर्नविटा से,
पुरुष रजनीगंधा से और
महिलाएँ फेयर एण्ड लवली से होते है….
बाकी डिग्री – विग्री तो सब मोहमाया है भाई…😏😏😂😂😂😁

मुन्ना भाई के घर लड़की हुई
सर्कट : भाई अब तो मोहल्ले के सारे लड़के इसको लाइन मारेंगे
मुन्ना : तू फ़िक्र मत कर रे , अपुन इसका नाम दीदी रखेंगे। 😂😂😂😁

कुत्ता : कल मेरे मालिक ने रात के 2:30 बजे चोर पकड़ा
दूसरा कुत्ता : तू कहाँ था ?
पहला कुत्ता : कुत्ता हूँ इन्सान नहीं जो सारी रात नेट चलाता रहूँ …. मैं तो आराम से सो रहा था।😂😂😂😁

 

‘बाहुबली 2’ फिल्म की कमाई हुई 500 करोड़ के पार, जाने किस किस फिल्म को छोड़ा पीछे

know-worldwide-box-office-collection-of-baahubali-2
know-worldwide-box-office-collection-of-baahubali-2

नई दिल्ली :बाहुबली 2’ की कमाई की ‘सुनामी’ में ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो जाएंगे. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने महज तीन दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की ग्रोस कमाई 385 करोड़ है वहीं विदेशों में फिल्म अबतक तकरीबन 120 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर चुकी है. इस तरह से फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 505 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
आपको यह भी बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने तीन दिनों में कुल 128 करोड़ की कमाई कर ली है.

करन जौहर ने ट्वीट करके खुद बताया है कि इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़ और रविवार को 46.5 करोड़ की कमाई की है. इस तरह सिर्फ हिंदी वर्जन ने तीन दिनों में 128 करोड़ की कमाई की है.

know-worldwide-box-office-collection-of-baahubali-2
know-worldwide-box-office-collection-of-baahubali-2

इस तरह इस फिल्म ने सलमान खान की ‘सुल्तान’ और आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ दिया है.
आपको बता दें कि सलमान खान की सुल्तान अब तक हिंदी सिनेमा में ओपेनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड दर्ज है. इस फिल्म ने ओपेनिंग वीकेंड में 180 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन यहां ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस फिल्म का ओपेनिंग वीकेंड पांच दिनों का था. अगर तीन दिनों की कमाई की तुलना करें तो सुल्तान फिल्म बाहुबली 2 से काफी पीछे रह गई है.

इसके अलावा पिछले साल रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने ओपेनिंग वीकेंड में 107 करोड़ की कमाई की थी. आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की खूबसूरती ये है कि ये पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है. अक्सर ऐसा ही होता है कि किसी फिल्म के प्रीक्वल या सीक्वल में स्टोरी एक सी ही दोहराई जाती हैं लेकिन इसे देखते समय कहीं भी दोहरापन नहीं लगता. ‘बाहुबली 2’ में थोड़ा ह्यूमर है, थोड़ी कॉमेडी है, रोमांस है और एक्शन तो है ही…

शाहरुख खान ने किस एक्ट्रेस के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की

 

फिल्म जग्गा जासूस और एक था टाइगर से जल्द ही स्क्रीन पर नजर आने वाली कैटरीना कैफ ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एंट्री की है। ऐसे में हर कोई उनका स्वागत कर रहा है। पहले सलमान खान ने कैट का इंस्टाग्राम पर स्वागत किया और अब किंग खान भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।

शाहरुख खान ने कैटरीना कैफ के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘अब इंस्टाग्राम और भी ज्यादा खूबसूरत हो गया है प्लीज मेरी लवली फ्रैंड कैटरीना का स्वागत करें।

वहीं जब से कैट इंस्टाग्राम पर आई हैं, तभी से रोजाना अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।वो कभी टॉवेल में दिख रही हैं तो कभी सुबह उठने के बाद उलझे हुए बालों के साथ अपनी क्यूट तस्वीर शेयर कर रही हैं। इस वक्त इंस्टाग्राम पर कैट के 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

कैटरीना फिलहाल ‘जग्गा जासूस’ में रणबीर कपूर और ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि ‘जग्गा जासूस’ की अभी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है।

दिल्ली में गोलीबारी, पुलिसकर्मी सहित 3 की मौत

3 including police officer dead in shootout between rival gangs in Delhi
3 including police officer dead in shootout between rival gangs in Delhi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

BJP MP केसी पटेल ने महिला पर लगाया हनीट्रैप, ब्लैकमेल का आरोप

woman alleges rape, but BJP MP KC Patel claims he was HoneyTrap delhi court
woman alleges rape, but BJP MP KC Patel claims he was HoneyTrap delhi court

नई दिल्ली। गुजरात के वलसाड से भारतीय जनता पार्टी के सांसद केसी पटेल ने एक महिला तथा उसके गिरोह पर कथित तौर पर हनीट्रैप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जबकि महिला ने सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अदालत की शरण ली है।