Home Blog Page 3246

यजुवेंद्र चहल के नाम हे ऐसी उपलब्धि जो ipl t20 में उनके अलावा केवल एक बॉलर ही हासिल कर पाया है

life-has-changed-since-six-wicket-haul-against-england-says-yuzvendra-chahal
life-has-changed-since-six-wicket-haul-against-england-says-yuzvendra-chahal

कोलकाता: IPL T20 क्रिकेट (इंटरनेशनल) में टीम इंडिया की ओर से किसी मैच में छह विकेट लेने वाला यह लेग स्पिनर अकेला गेंदबाज है. खास बात यह है कि इंटरनेशनल टी20 मैचों में अब तक दो गेंदबाजों ने ही पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा किया है.

चहल से पहले श्रीलंका के रहस्‍यमय गेंदबाज अजंता मेंडिस दो बार यह कारनामा कर चुके हैं. यजुवेंद्र चहल आईपीएल-10 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के प्रमुख सदस्‍य हैं. चहल का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में छह विकेट लेने के बाद से उनकी जिंदगी में बदलाव आया है और अब वे पहले से ज्यादा जिम्मेदारी महसूस करते हैं.

आईपीएल में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में चहल ने कहा, “मैंने जब से छह विकेट लिए हैं तब से जिंदगी बदल गई है क्योंकि यह टी-20 में किसी भारतीय गेंदबाज और कुल तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.”उन्होंने कहा, ‘अब मेरे कंधों पर पहले से ज्यादा जिम्मेदारी है. अब मुझे पिछले साल की अपेक्षा और बेहतर प्रदर्शन करना होगा.” चहल ने बताया कि चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले बेंगलोर के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स फिट होकर वापसी को तैयार हैं.

उन्होंने कहा, ‘वह (डिविलियर्स) खेलने को तैयार हैं लेकिन मैं टाइमल मिल्स के बारे में नहीं कह सकता” चहल का मानना है कि सैमुएल बद्री और पवन नेगी के आने से चहल के ऊपर से दबाव कम हो गया है और वह अब मध्य के ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा, “बद्री पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं और मैं मध्य के ओवरों में गेंदबाजी कर सकता हूं. इसके अलावा नेगी भी है. अब हमारे पास दो ऐसे गेंदबाज हैं जो पॉवरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं. पिछले साल मैं ही था जो ऐसा कर रहा था.”

चहल ने कहा कि उन्हें सपाट विकेट पर गेंदबाजी करना पसंद है. चहल ने कहा, “मैं सपाट विकेट पर गेंदबाजी करना पसंद करता हूं. मुझे स्पिन की मददगार पिचों पर गेंदबाजी करना पसंद नहीं है. बल्लेबाज को बीट करना मुश्किल होता है जबकि सपाट विकेट पर आप तय कर सकते हैं कि आपको कब स्लाइडर डालना है

स्वस्थ जीवन शैली के प्रति टाइगर का जुनून सराहनीय : जॉन अब्राहम

Tiger's passion for healthy lifestyle is admirable : John Abraham
Tiger’s passion for healthy lifestyle is admirable : John Abraham

मुंबई। अभिनेता जॉन अब्राहम ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनकी स्वस्थ जीवन शैली और सक्रियता के प्रशंसक हैं।

IPL10 में पुणे को MS धोनी ने दिलाई जीत

what-mahendra-singh-dhoni-said-after-pune-teams-win
what-mahendra-singh-dhoni-said-after-pune-teams-win

पुणे: महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार आईपीएल10 में फिनिशर के अपने रोल के साथ पूरा न्‍याय करते हुए पुणे सुपरजाइंट को सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट की जीत दिला दी।

माही की इस पारी की बदौलत पुणे टीम ने हैदराबाद की ओर से रखे गए 177 रन के लक्ष्‍य को शानदार तरीके से चेज किया और मैच की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। जीत के बाद धोनी ने बताया कि मुश्किल लक्ष्‍य का पीछा करते हुए वे क्‍या करते हैं।

पुणे को जीत दिलाने के बाद धोनी ने कहा कि किसी भी स्‍कोर का पीछा करते समय शांत रहना बेहद जरूरी है। मैन ऑफ द मैच रहे झारखंड के इस खिलाड़ी ने कहा कि वे अपने ऊपर बढ़ते हुए रन रेट का दबाव नहीं लेते। मैच के बाद धोनी ने कहा, “ऐसा कोई रन रेट नहीं जो ज्यादा हो। यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि विपक्षी टीम के गेंदबाज किस तरह से गेंदबाजी करते हैं। इसलिए सात, आठ, नौ, दस की रन रेट मायने नहीं रखती. टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान ने कहा कि जो मायने रखता है वो यह है कि आप अपने आप को कितना शांत रखते हो।

एमएस धोनी ने मनोज तिवारी की पारी की भी प्रशंसा की जो धोनी के साथ नाबाद रहे।  धोनी ने कहा, “आप हमेशा इस तरह के मैच नहीं जीत सकते. हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मनोज ने अच्छा योगदान दिया जो महत्वपूर्ण था क्योंकि उसने ज्यादा गेंदें नहीं खाईं।”

पुणे टीम के इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने माना कि लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था. उन्होंने साथ ही कहा कि पुणे की टीम इसलिए जीती क्योंकि उसके पास बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, “यह मुश्किल था लेकिन हमारे पास बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज हैं. हमारे लिए यह जरूरी था कि हम राशिद खान को आराम से खेलें और दूसरी तरफ से तेजी से रन बनाते रहें।”

महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए पुणे के कप्तान और ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने कहा, “अंत में काफी करीबी मैच हो गया था लेकिन, धोनी ने वही किया जो वो लंबे समय से करते आ रहे हैं. दबाव में वह एक बार फिर सफल साबित हुए।

संजय दत्त की ‘भूमि’ 22 सितंबर को रिलीज होगी

bhoomi : Sanjay Dutt comeback film postponed to avoid any box office clash, will release on september 22
bhoomi : Sanjay Dutt comeback film postponed to avoid any box office clash, will release on september 22

मुंबई। अभिनेता संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘भूमि’ के रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है और अब यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी। संजय उमंग कुमार के निर्देशन में बनी ‘भूमि’ से फिल्मों में अपनी वापसी कर रहे हैं।

निर्देशक के नजरिए को समझती हैं स्वरा भास्कर : अश्विनी तिवारी

Swara Bhaskar understands director's vision: Ashwiny Iyer Tiwari
Swara Bhaskar understands director’s vision: Ashwiny Iyer Tiwari

मुंबई। निर्देशिका अश्विनी अय्यर तिवारी ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक फिल्मकार को नजरिए को बखूबी समझती हैं। दोनों हास्य से भरपूर फिल्म ‘नील बट्टे सन्नाटा’ में साथ काम कर चुकी हैं। शनिवार को इस फिल्म ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए।