रिंकू भाभी और डॉ. गुलाटी जून में लाएंगे नया शो
सुनील ग्रोवर ने जब से ‘दी कपिल शर्मा शो’ को बाय बाय कहा है, तब से उनके नेकस्ट मूव पर सभी नजरे गड़ाए है। अब खबरों कि माने तो सुनील अब नया शो लाने को पूरी तरह से तैयार है।
किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भुवनेश्वर कुमार जाना चाहते अकेले सुनसान आयलैंड पर

नई दिल्लीः आईपीएल सीजन 10 में सनराईजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है और टीम के सुपरस्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आजकल शानदार फॉर्म में हैं. इस साल के टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाज़ को दी जाने वाली पर्पल कैप के हकदारों की लिस्ट में भुवी सबसे आगे हैं.
आईपीएल-10 के इस स्टार खिलाड़ी का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो बॉलीवुड का खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ एक सुनसान आयलैंड पर समय बिताना चाहते हैं

आपको यकीन नहीं होता न? होगा भी क्यों अपना यूपी का लड़का है ही इतना शर्मिला…यकीन तो हमें भी नहीं हुआ था. लेकिन ये वीडियो देखा तो सभी को हैरानी हुई कि अपना भुवी श्रद्धा कपूर का कितना बड़ा फैन है. दरअसल एक गेम के दौरान भुवी से सवाल पूछा गया था कि कि तीन लोगों के साथ आप किसी सुनसान आयलैंड पर समय बिताना चाहेंगे.

इसके जवाब में भुवी ने जो तीन नाम उन्होंने लिए, उनमें से दो नामों को सुनकर किसी को हैरानी नहीं हुई, क्योंकि ये दोनों नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के थे. भुवी के करियर को आकार देने में इन दोनों लोगों का अहम योगदान रहा है,
लेकिन भुवनेश्वर की ज़बान से निकले तीसरे नाम ने सभी को हौरान कर दिया. क्योंकि आज तक किसी को भी नहीं पता था कि भुवी श्रद्धा कपूर के फैन है. वहीं एक अन्य सवाल कि अगर वे औरत होते तो क्या करते? पर वे कहते हैं मैं बहुत शर्मीला होता.
फिलहाल हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है, और उनका अगला मैच शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने जा रहा है
रैना की शानदार बल्लेबाजी से जीता गुजरात लायंस, मैच में गेंदबाज भी नहीं कर पाए कुछ

कोलकाता: आईपीएल 10 के मुकाबले में गुजरात लॉयंस ने केकेआर को 4 विकेट से हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने गुजरात लॉयन्स 188 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे गुजरात की टीम ने 10 गेंदें और चार विकेट शेष रहते जीत लिया।
गुजरात के लिए कप्तान रैना ने 46 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के लगाकर 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा फिंच ने 15 गेंदों पर 31 रन, मैक्कलम 17 गेंदों पर 33 रन, कार्तिक 3 रन, किशन 4 रन, रविंद्र जड़ेजा ने 13 गेंदों पर 19 रन तथा फॉकनर ने 4 रन बनाए।

केकेआऱ की तरफ से नाइन औऱ कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए तो वहीं वोक्स औऱ उमेश यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। गुजरात के लिए ये मैच बहुत अहम था।
गुजरात ने केकेआर पहले बल्लेबाजी करने को कहा था। गुजरात ने इस मैच में जेम्स फॉकनर प्रवीण कुमार को भी शामिल किया था।
टॉस हारकर पहले खेलने उतरी कोलकाता की टीम की तरफ से सुनील नरेन और कप्तान गौतम गंभीर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। नरेन ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर तहलका मचा दिया।
उन्होंने आते ही चौकों की झड़ी लगा दी। उन्होंने 17 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के के सहारे 42 रन की पारी खेली। उनको गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद रोबिन उथप्पा खेलने आए।
गंभीर और उथप्पा ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। टीम के 114 रन के स्कोर पर गंभीर फॉकनर का शिकार बन गए। गंभीर ने 28 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए।
गंभीर के जाने के बाद मनीष पांडे बल्लेबाजी करने आए। टीम के 169 रन के स्कोर उथप्पा चलते बने। उथप्पा ने 48 गेंदों पर 8 चौके औऱ 2 छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली। उनके अलावा टीम की तरफ से पठान ने 4 गेंदों पर 11 रन तथा पांडे ने 21 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली।
गुजरात की तरफ से प्रवीण कुमार, फॉकनर, थम्पी और सुरेश रैना ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
दूसरी तरफ गौतम गंभीर की टीम केकेआर ने शाकिब अल हसन को टीम में शामिल किया था। दोनों टीमें जीत की कोशिश करेंगी। खासकर गुजरात के लिए जीतना बहुत जरुरी है।
वायरल हुए श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के private फोटोज, Video देखे

अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी की बेटी जाह्नवी ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर हैं. जाह्नवी सोशल मीडिया पर कितनी फेमस हैं।
इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 93 हज़ार फॉलोवर हैं।

जाह्नवी इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव भी हैं, चाहे वो दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा रही हों या किसी पार्टी में, उनके हर अपडेट पर लोगों की प्रतिक्रिया देखते बनती है।

जाह्नवी ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिल खोलकर डांस किया। ये वीडियो अनुष्का राजन की शादी का है। इस वीडियो में अनुष्का के भाई अक्षत राजन भी दिख रहे हैं, जिन्हें अक्सर जाह्नवी के साथ लिंक लिया जाता है।
