
आईपीएल 2017 : गेल और कोहली ने बेंगलोर को दिलाई जरूरी जीत

अन्नाद्रमुक में सुलह के कम आसार, शशिकला को हटाने पर अड़े पन्नीरसेल्वम

चेन्नई। तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में सुलह के प्रयास को मंगलवार को उस वक्त करारा धक्का लगा, जब पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने कहा कि यह तभी संभव है, जब शशिकला तथा उनके परिवार के सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने कहा कि यह शर्त अस्वीकार्य है।
मेरी प्यारी बिंदु का ‘ये जवानी तेरी’ गाना आपको भी थिरकने पर कर देगा मजबूर

नई दिल्ली : आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का नया गाना रिलीज हो गया है. ‘ये जवानी तेरी‘ बोल के इस गाने में अभि और बिंदु अपने कदम थिरका रहे हैं.
इस डांस नंबर को सुनकर आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे. इस गाने में आपको आयुष्मान-परिणीति रेट्रो स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. गाना सुनकर आपको रेट्रो सॉन्ग का फीन भी आएगा.
बता दें कि फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं. फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान पहले ही हो चुका है और एक टीजर भी आ चुका है. यह 17 मई को रिलीज हो रही है. फिल्म में आयुष्मान एक राइटर अभिमन्यु रॉय का किरदार निभाते दिखाई देंगे.

यशराज फिल्म्स की इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा दो साल बाद फिर से बड़े परदे पर वापसी करने वाली हैं. ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के निर्देशक अक्षय रॉय हैं और निर्माता मनीष शर्मा. इस फिल्म में परिणीति एक्ट्रेस के ही किरदार में दिखाई देंगी, इसके लिए उन्होंने गाना भी गाया है.
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आडवाणी व अन्य के खिलाफ चलेगा मुकदमा

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने बुधवार को 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत अन्य के खिलाफ अपराधिक साजिश का मामला चलाया जाएगा।
सहपाठियों से झगड़े के बाद छठी की छात्रा ने की सुसाइड
