Home Blog Page 3354

पाकिस्तानी शख्स ने ऑनलाइन चाइल्ड पोर्न का जुर्म स्वीकारा

Pakistani man confesses to using 25 children for online porn business
Pakistani man confesses to using 25 children for online porn business

इस्लामाबाद। बच्चों की पोर्न वीडियो क्लिप्स बनाकर उसे ऑनलाइन बेचने के लिए गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के एक शख्स ने स्वीकार कर लिया है कि उसने करीब 25 बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने का लालच देकर उनसे यह घृणित काम करवाया।

अमरीका की पहली मुस्लिम महिला न्यायाधीश मृत अवस्था में मिलीं

America's first female Muslim judge found dead on new york riverbank
America’s first female Muslim judge found dead on new york riverbank

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क की सबसे उच्च अदालत और अमरीका की पहली मुस्लिम न्यायाधीश शीला अब्दुस सलाम हडसन नदी में मृत अवस्था में मिलीं।

पूर्व सैन्य अफसर के अपहरण में विदेशी एजेंसियों का हाथ संभव : पाकिस्तान

Pakistan hints at Foreign hand behind ex-army officers abduction
Pakistan hints at Foreign hand behind ex-army officers abduction

इस्लामाबाद। भारत का नाम लिए बिना पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि नेपाल से लापता पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी को अगवा करने में ‘विदेशी खुफिया एजेंसियों’ का हाथ हो सकता है।

रिलायंस जियो ने निकला एक और ऑफर 15 अप्रेल के बाद भी फ्री इंटरनेट यूज़ कर सकते हे

Jio network reached 85 percent of the population
Jio network reached 85 percent of the population

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के नेतृत्व वाली जियो ने मंगलवार को अपना नया प्रमोशनल ऑफर ‘धन धना धन’ लॉन्च कर दिया। नए ‘धन धना धन ऑफर’ के लॉन्च होने के बाद उन ग्राहकों ने राहत की सांस ली है

जिन्होंने रिलायंस जियो के समर सरप्राइज़ ऑफर का रीचार्ज नहीं किया था। ट्राई के आदेश के बाद कंपनी ने जियो समर सरप्राइज़ ऑफर की छुट्टी कर दी। और अब थोड़ी ज़्यादा कीमत के साथ नया जियो ‘धन धना धन ऑफर’ पेश कर दिया है।

जियो अपने ग्राहकों के लिए एक के बाद एक लगातार नई स्कीम ला रही है। सबसे पहले कंपनी ने जियो वेलकम ऑफर, इसके बाद हैप्पी न्यू ईयर ऑफर,जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन और समर सरप्राइज़ ऑफर लॉन्च किया था। नए ऑफर के तहत भी ग्राहकों को तीन महीने के लिए जियो की सभी सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। जानें नए ‘धन धना धन ऑफर’ के बारे में सब कुछ।

jio withdraws 3 month complimentary summer surprise offer
jio withdraws 3 month complimentary summer surprise offer

जियो ‘धन धना धन ऑफर’ क्या है?
समर सरप्राइज़ ऑफर को बंद किए जाने के बाद रिलायंस जियो ने ग्राहकों को लुभाने का नया तरीका निकाला और पेश किया गया धन धना धन ऑफर। इसके तहत दो नए प्लान लॉन्च किए गए। ये प्लान 309 और 509 रुपये के हैं। दोनों ही प्लान में ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड सुविधा मिलेगी, फ़र्क सिर्फ डेटा का है।

रिलायंस जियो के इन दोनों ही प्लान की वैधता 28 दिन की है, लेकिन ऑफर के तहत ग्राहकों को 84 दिनों तक रीचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और सुविधाएं मिलती रहेंगी। 309 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। 509 रुपये में हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाएगा और बाकी सुविधाएं 309 रुपये पैक वाली ही होंगी। बता दें कि जियो प्राइम मेंबर ही इस कीमत में “धन धना धन” ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।

reliance jio may launch 4g laptop soon
reliance jio may launch 4g laptop soon

अगर मैं पहले से प्राइम मेंबर हूं और समर सरप्राइज़ ऑफर नहीं लिया था तो मुझे कितने का रीचार्ज करना होगा?
अगर आप पहले से प्राइम मेंबर हैं तो आपको 309 रुपये और 509 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। जियो की वेबसाइट के मुताबिक, ये प्लान 349 और 549 रुपये के हैं और अभी ऑफर के तहत 40 रुपये की छूट दी जा रही है।
अगर मैं प्राइम ग्राहक नहीं हूं, तो क्या करना होगा?

अगर आप प्राइम ग्राहक नहीं हैं तो भी जियो धना धन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। बताया गया है कि जिन जियो ग्राहकों ने रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है या कोई पहली बार जियो सिम ले रहे हैं, तो उनके लिए 309 रुपये वाले पैक की कीमत 408 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप वाले) होगी। और 509 रुपये वाले पैक के लिए 608 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। आपको अलग से 99 रुपये की रीचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं है, बस इन पैक को चुनते वक्त 99 रुपये अतिरिक्त अपने आप जुड़ जाएगा।

अगर मैंने पहले से समर सरप्राइज़ ऑफर लिया है तब क्या करना होगा?
अगर आपने पहले ही समर सरप्राइज़ ऑफर ले लिया है, तो आपको नए जियो धन धना धन ऑफर को लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप पहले ही तीन महीने के लिए मुफ्त सेवाओं का फायदा उठा रहे हैं।

मेरी डेटा रीचार्ज साइकिल क्या है?
यह रीचार्ज 28 दिनों की साइकिल के हिसाब से तीन महीने के लिए एक्टिव होगा। इसका मतलब है कि आप मुफ्त इंटरनेट एक्सेस, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 84 दिनों तक जियो ऐप्स की सभी सुविधाएं ले पाएंगे।

reliance jio dhan dhana dhan offer here are the answers to all your questions hindi features
reliance jio dhan dhana dhan offer here are the answers to all your questions hindi features

समर सरप्राइज़ ऑफर और जियो धन धना धन ऑफर एक दूसरे से कितने अलग हैं?
पहली नज़र में यही कहा जाएगा कि समर सरप्राइज़ ऑफर और जियो धन धना धन ऑफर में बहुत अंतर नहीं है। कीमत में 10 रुपये के आसपास का अंतर है। इसके अलावा समर सरप्राइज़ ऑफर में हर दिन डेटा इस्तेमाल की सीमा हटाने के लिए महंगे रीचार्ज पैक के विकल्प दिए गए थे। लेकिन धन धना धन ऑफर में ग्राहकों के पास सिर्फ दो रीचार्ज पैक उपलब्ध हैं।

क्या मुझे अभी भी समर सरप्राइज़ ऑफर का फ़ायदा मिल सकता है?
नहीं, अब नहीं मिल सकता। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ट्राई ) के आदेश के बाद जियो समर सरप्राइज़ ऑफर को वापस ले लिया गया। ट्राई के मुताबक, यह ऑफर ट्राई के नियमों का पालन नहीं करता। हालांकि, जिन लोगों ने जियो समर सरप्राइज़ ऑफर ले लिया है, वे अब भी 30 जून तक इस ऑफर का फायदा ले पाएंगे।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : तृणमूल ने कांथी दक्षिण सीट से जीत दर्ज की

West Bengal by-election result 2017 : Trinamool congress retains Kanthi South seat
West Bengal by-election result 2017 : Trinamool congress retains Kanthi South seat

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले की कांथी दक्षिण सीट पर जीत हासिल कर इस पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।