Home Blog Page 3455

गर्मी की छुट्टियों में करीब 5,300 मामलों पर सुनवाई करेगा सुप्रीमकोर्ट

Supreme Court to hear about 5,300 cases during summer vacation
Supreme Court to hear about 5,300 cases during summer vacation

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट 11 मई से शुरू हो रही गर्मी की छुट्टियों के दौरान करीब 5,300 मामलों पर सुनवाई करेगा। उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने अग्रिम नियमित सुनवाई मामलों की एक सूची जारी की जिनपर दो अवकाश पीठ सुनवाई करेंगी।

मेरे केसरिया कपड़ों के कारण ‘भ्रांति’ : योगी आदित्यनाथ

'Misunderstanding' due to my saffron clad look says UP CM Yogi Adityanath
‘Misunderstanding’ due to my saffron clad look says UP CM Yogi Adityanath

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी और समृद्धि की नई परिभाषा गढकर ‘सभी वर्गों’ का दिल जीतने का वादा करते हुए कहा है कि उनके केसरिया कपड़ों के कारण उनके बारे में ‘भ्रांतियां’ फैलाई गई हैं।

इसी महीने लॉन्च होगी फेसलिफ्ट हुंडई एक्सेंट

hyundai xcent facelift coming this month
hyundai xcent facelift coming this month

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में हुंडई एक्सेंट भी लोकप्रिय कार है और बिक्री के मामले में यह मारूति स्विफ्ट डिजायर के बाद दूसरे पायदान पर आती है। एक्सेंट की बिक्री को रफ्तार देने के लिए कंपनी इसी महीने इसका फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च करने वाली है। हुंडई ने हाल ही में नई ग्रैंड आई-10 को उतारा है, संभावना है कि इस में भी ग्रैंड आई-10 वाले नए फीचर मिलेंगे।

मौजूदा एक्सेंट के डिजायन की खामी की बात करें तो इसका पिछला हिस्सा सबसे बेढंगा लगता था, फेसलिफ्ट एक्सेंट में कंपनी ने इसी चीज़ पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। फेसलिफ्ट एक्सेंट के पीछे वाले हिस्से में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे, पीछे की तरफ ऑडी की कारों से मिलते-जुलते डिजायन के टेललैंप्स दिए गए हैं। आगे की तरफ नई हैक्सागोनल ग्रिल और एलईडी डे-टाइम रनिंग के अलावा सबकुछ मौजूदा मॉडल जैसा ही है। संभावना है कि इस में नए अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं।

फेसलिफ्ट एक्सेंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 82 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वर्जन में नई ग्रैंड आई-10 वाला 1.2 लीटर का इंजन मिल सकता है, यह इंजन 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। फेसलिफ्ट एक्सेंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

कंपनी एक्सेंट के सस्पेंशन सिस्टम में भी कुछ बदलाव करेगी, इस वजह से यह खराब रास्तों पर पहले से बेहतर ड्राइव देगी। संभावना है कि इस में ग्रैंड आई-10 की तरह 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी मिलेगा। टाटा ने टीगॉर में यह सुविधा देकर नए पैमाने गढ़ दिए हैं, नई स्विफ्ट डिजायर में भी ऐसा ही सिस्टम मिलेगा, नई डिजायर को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

संभावना है कि डिजायन, फीचर और ड्राइविंग के मामले में फेसलिफ्ट एक्सेंट पहले से बेहतर पैकेज होगी। कई अहम बदलाव होने की वजह की इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़े:-

राजस्थान एंबुलेंस घोटाला : ईडी ने कांग्रेस नेता के बेटे की संपत्ति कुर्क की

Rajasthan Ambulance Scam : Ed attaches assets of congress leader Vyalar Ravi's son
Rajasthan Ambulance Scam : Ed attaches assets of congress leader Vyalar Ravi’s son

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान एंबुलेंस घोटाले के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में एक स्वास्थ्य सेवा कंपनी के दो निदेशकों की 11.57 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है, जिनमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वायलार रवि का बेटा भी है।

आरटीआई कानून को खत्म करना चाहती है मोदी सरकार : कांग्रेस

Modi government trying to subvert RTI act : Congress
Modi government trying to subvert RTI act : Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार आरटीआई नियमों को बदलने का प्रयास कर रही है ताकि इसे खत्म किया जा सके। पार्टी ने कहा कि सरकार के इस कदम का वह पूरा जोर लगाकर विरोध करेगी।