Home Blog Page 3473

रेसलमेनिया 33: ब्रोक लेसनर क्यों है केवल ‘यूएफसी स्टार’ डब्ल्यूडब्ल्यूई की सबसे बड़ी घटना में दिख रहा है?

wrestlemania-33-why-is-brock-lesnar-the-only-ufc-star-appearing-in-wwes-biggest-event
wrestlemania-33-why-is-brock-lesnar-the-only-ufc-star-appearing-in-wwes-biggest-event

जब यह घोषणा की गई कि डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ब्रॉक लेसनर को यूएफसी 200 में भाग लेने का एकमुश्त मौका दिया था, तो तत्काल अटकलें लगाई गईं कि यूएफसी बदले में स्क्वायर सर्कल में कौन भेज देगा।

लेसनर सह-शीर्षक यूएफसी के द्विशतवार्षिक कार्ड करते हुए विन्स मैकमोहन और सह के साथ एक विशेष अनुबंध के तहत ऐसा संकेत मिलता है कि यूएफसी के सबसे बड़े सितारों में से एक को रेसलमैनिया 33 में एक उपस्थिति में शामिल किया जाएगा। लेकिन डब्लूडब्लूई के सबसे बड़े वार्षिक शोकेस के साथ कुछ ही घंटों दूर, यह बहुत स्पष्ट है कि लेसनर खुद ही पिंजरे सेनानी हो जाएगा रविवार की रात|

कॉनर मैकग्रेगर, रोंडा रूनी और अन्य जैसे बड़े सितारों के साथ, “अनहृ के शोकेस” में प्रकट होने के लिए प्रतीत होता है, और त्वरित कैमियो के लिए किए जाने वाले बदलाव का एक अच्छा हिस्सा, ऐसा क्यों है?

Rashifal 03 April 2017 कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन जाने अपने राशिफल से

सोमवार, 03 अप्रैल 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-

RASHI SABGURU.COMआज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पडेगा। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

वृष राशि :- VRASHAB SABGURU.COM

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है, इसलिए हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप गंवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे। विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। परंतु मध्याह्न के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर आप गवां भी सकते हैं। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। संभव हो तो नया कार्य मध्याह्न से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

मिथुन राशि :- mithun sabguru.com आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

कर्क राशि :-RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात् न हो इससे संभलिएगा।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

सिंह राशि :-horoscope sabguru.com नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा-सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

कन्या राशि :-kanya rashi sabguru.comआप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

तुला राशि :-tula rashi sabguru.comशिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

वृश्चिक राशि :-vrikshika rashi sabguru.comप्रात:काल के समय आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.comआपका आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

मकर राशि :-makar rashi sabguru.comपरिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.comविद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण यदि संभव हो, तो बाहरी खान-पान को टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे।

भविष्य के हर एक जानकारी के लिए जुड़े रहे सबगुरु न्यूज़ से और रखे हर खबर पर नज़र

मीन राशि :-meen rashi sabguru.comआज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़े:-

जियो की नई मूल्य नीति से उद्योग को होगा नुकसान : सीओएआई

Jio's new pricing will continue to bleed industry says COAI
Jio’s new pricing will continue to bleed industry says COAI

नई दिल्ली। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीओएआई ने कहा है कि रिलायंस जियो की नई मूल्य नीति से उद्योग को नुकसान होता रहेगा। इसका प्रतिकूल असर बैंकों पर पड़ेगा जिन्होंने दूरसंचार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कर्ज दिया हुआ है।

कालेधन के खिलाफ अभियान तेज, स्विट्जरलैंड से मांगा 10 लोगों का ब्योरा

india steps up black money hunt :  seeks swiss details of  over 10 persons
india steps up black money hunt : seeks swiss details of over 10 persons

नई दिल्ली। विदेशों में जमा भारतीयों के कालेधन के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए भारत ने स्विट्जरलैंड से कम से कम 10 लोगों और इकाइयों का बैंकिंग ब्योरा मांगा है।

Good News : शिक्षा, स्वास्थ्य व तीर्थाटन पर नहीं लगेगा GST

No GST for education, healthcare and pilgrimages, to avoid shock in first year
No GST for education, healthcare and pilgrimages, to avoid shock in first year

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन के बाद भी शिक्षा, हेल्थकेयर व तीर्थाटन पर सेवा कर नहीं लगेगा क्योंकि सरकार इस नई कर प्रणाली के पहले साल ही किस तरह का झटका नहीं देना चाहती।

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने बताया कि कें सरकार जीएसटी के कार्यान्वयन के पहले साल नई सेवाओं को जीएसटी के दायरे में लाने खिलाफ है इसलिए शिक्षा, हेल्थकेयर तथा तीर्थाटन सेवाकर दायरे से बाहर ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कें ने जीएसटी परिषद की बैठक में उन सेवाओं को नहीं छूने को जोरदार ढंग से रखा है जो फिलहाल कर दायरे में नहीं आतीं। इसके साथ ही केंय परिवहन जैसे सेवाओं के लिए मौजूदा रियायती दर रखने पर जोर देगा।

वित्त मंत्री अरूण जेटली की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद में सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। परिषद की अगली बैठक 18-19 मई को श्रीनगर में होगी जिसमें विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के लिए दरों पर फैसला होगा।

सरकार जीएसटी का कार्यान्वयन एक जुलाई से करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अधिया ने कहा कि कें चाहता है कि जिंसों व सेवाओं पर कर की मौजदूा दर भी नई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में भी बनी रहे।

सचिव ने कहा कि सरकार चाहेगी कि जीएसटी के कार्यान्वयन के बाद किसी सेवा को शामिल करने या दर में बदलाव के बारे में फैसला दूसरे या तीसरे साल ही किया जाए और यह निर्णय राजस्व संग्रहण के आधार पर हो। फिलहाल सेवाओं की नकारात्मक सूची में 17 मदों पर कोई सेवा कर नहीं लगता है।