Home Blog Page 4098

पहले टी-20 में इंग्लैड ने भारत को सात विकेट से हराया

England beat india by seven wickets in the first T20 international
England beat india by seven wickets in the first T20 international

कानपुर। इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को सात विकेट से हराकर तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली।

गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने किया ध्वजारोहण

republic day function in sirohi
republic day function in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में गुरुवार को अरविंद पेवेलियन में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ध्वजारोहण करके मार्चपास्ट की सलामी ली। स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी श्रमती गंगा देवी को शाॅल ओढाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान बजाया गया। मार्च पास्ट में राजस्थान सशस्त्र दल,राज.पुलिस,पुरूष एवं महिला बटालियन होमगार्ड्स, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स, स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स नवीन भवन सहित आदर्श विद्या मंदिर, अजीत सी.सै. स्कूल तथा इम्यानुअल मिशन स्कूल,सेंट पाॅल्स स्कूल तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के दलों ने भाग लिया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर जवाहर चैधरी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने  राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने  व सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं मंे कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 33 लोगों को सम्मानित किया।

समारोह में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाईड मुख्यालय से राष्ट्र्पति रेंजर नम्रता देवडा, कंचन सोनी, नेहा जानी अंजुमन मकरानी, बीबी कुमारी, संगीता , मित्तल वेष्णव, पिंकी एवं रेणु ,राष्ट्र्पति रोवर लोकेश कुमार प्रजापत, राष्ट्र्पति स्काउट राहुल कुमार, कैलाश कुमार व सुखदेव मेघवाल, एवं राष्ट्र्पति गाईड जया राजपुरोहित को प्रशस्ति पत्र एवं बेज लगाकर तथा रामकृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति शिवगंज के सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत गौशाला एवं नकद ईनाम दिया गया।
-शारीरिक व्यायाम में आविमं प्रथम
शिक्षण संस्थानों के  छात्र -छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम पी.टी. प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम आदर्श विद्या मंदिर सिरोही, द्वितीय स्थान एनएसपी स्कूल एवं तृतीय स्थान राबिउप्रावि बाल मंदिर सिरोही ने प्राप्त किया।

मार्च पास्ट में प्रथम स्थान सीनियर डीविजन एनसीसी राजकीय महाविद्यालय सिरोही, द्वितीय स्थान अजीत विद्या मंदिर छात्रा एवं तृतीय स्थान अजीत विद्या मंदिर छात्र सिरोही रहा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावास के छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन तथा राजस्थानी रंगारंग लोक सांस्कृतिक सामूहिक नृत्य कार्यक्रम आयोजित हुए।
-परिवहन विभाग की झांकी रही प्रथम
इस मौके पर विभिन्न विभागों की झांकिया निकाली गई जिसमें प्रथम स्थान जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय, द्धितीय स्थान विद्युत एवं तृतीय स्थान चिकित्सा विभाग की रही।  समारोह में नवाचार करते हुए आर्मी, बीएससीएफ व वायुसेना की स्टाल्स लगाई गई जिसका  अवलोकन राज्यमंत्री ने किया।

समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया ,नगर परिषद सभापति तारा राम माली, प्रधान श्रीमती प्रज्ञा कंवर, जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह चैहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशाराम डूडी. उपखंड अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.प्रेरणा शेखावत सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्तिकेय शर्मा, फूलाराम गर्ग एवं डाॅ अनुपमा शाह ने किया।

https://www.sabguru.com/33-person-get-honour-at-dist-level-republic-day-function/

गणतंत्र दिवस पर मालियान सैनी पब्लिक स्कूल में फहरा तिरंगा

indoraअजमेर। भजनगंज स्थित मालियान सैनी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

खुशखबरी: Samsung के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा हैं भारी डिस्काउंट, जल्दी करें

samsung galaxy on nxt sabguru.com
samsung galaxy on nxt sabguru.com

नई दिल्लीः अगर आप भी कम कीमत में बढ़िया और शानदार फीचर्स से लेस स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप के लिए खुशखबरी हैं।

दरहसल फ्लिपकार्ट पर जारी रिपब्लिक डे सेल के तहत Samsung Galaxy On Nxt स्मार्टफोट पर काफी बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा हैं। फ्लिपकार्ट की इस सेल के तहत 18,490 रूपए में लॉन्च इस स्मार्टफोन को आप सिर्फ 15,900 रूपए में खरीद सकते हैं। आइये देखें इस स्मार्टफोन के फीचर्स।

Samsung Galaxy On Nxt

samsung-galaxy-on-nxt-launch Samsung-Galaxy-On-Nxt-1

samsung galaxy on nxt sabguru.com
samsung galaxy on nxt sabguru.com

⇒ Display – 5.50-inch
⇒ Processor – 1.6GHz octa-core
⇒ Front Camera – 8-megapixel
⇒ Resolution – 1080×1920 pixels
⇒ RAM – 3GB
⇒ OS – Android
⇒ Storage – 32GB
⇒ Rear Camera – 13-megapixel
⇒ Battery Capacity – 3300mAh

यह भी पढ़ें:

दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल हुआ लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानते ही उड़ जायेंगे होश!

 

ये हैं भारत के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन्स, कीमत 2500 रू. से शुरू!

ब्लाइंड मर्डर सुलझाया, गैंगरेप कर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

accused of rohida blind murder of minor girl alogwith police team
accused of rohida blind murder of minor girl alogwith police team

सबगुरु न्यूज-सिरोही/रोहिड़ा। जिला पुलिस ने रोहिड़ा थाने में गैंग रेप और ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में पुलिस का सफलता मिली है। पुलिस ने इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर दिया है।