Home Blog Page 4101

HDFC ने 3 महीनों में 4,500 कर्मचारियों को निकाला

HDFC three months out of the 4,500 employees
HDFC three months out of the 4,500 employees

नई दिल्ली। भारत के सबसे अधिक वैल्यूएशन वाले बैंक HDFC ने अक्टूबर से लेकर दिसंबर की तिमाही में अपने 4,500 कर्मचारियों को काम से निकाला है। इन्हीं तीन महीनों में बैंक के मुनाफे की ग्रोथ 18 साल के निचले लेवल पर चली गई और लागत नियंत्रण करने पर फोकस बढ़ा।

पद्म भूषण के लिए अनदेखी से निराश पंकज आडवाणी

Pankaj Advani Questions Padma Bhushan snub
Pankaj Advani Questions Padma Bhushan snub

नई दिल्ली। लगातार दूसरे साल पद्म भूषण पुरस्कार के लिए खुद की अनदेखी से निराश 16 बार के विश्व चैम्पियन क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने ट्विटर पर अपना दर्द बयान करते हुए लिखा कि वह नहीं जानते कि उन्हें इस सम्मान को हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए।

गणतंत्र दिवस: तीन साल बाद परेड में शामिल हुई दिल्ली की झांकी

Delhi tableau to makes comeback in Republic Day parade after 3 years
Delhi tableau to makes comeback in Republic Day parade after 3 years

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की 68वीं परेड में तीन सालों के अंतराल के बाद दिल्ली की झांकी प्रस्तुत की गई। शिक्षा को समर्पित इस झांकी को पेश किया मॉडल सरकारी स्कूल ने।

अगले महिने के आखिर तक खत्म हो सकती है कैश विदड्राल लिमिट: रिर्जव बैंक

cash withdrawal limit may be out of by the end of february
cash withdrawal limit may be out of by the end of february

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नकदी की स्थिति में सुधार को देखते हुए अगले (फरवरी) महीने के आखिर तक बैंकों व एटीएम से नकदी निकासी की साप्ताहिक सीमा को खत्म कर सकता है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कार्यकारी निदेशक आर के गुप्ता ने जानकारी में बताया कि, ‘मुझे लगता है कि निकासी पर आरबीआई के प्रतिबंध फरवरी के आखिर या मध्य मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाने चाहिए क्योंकि नकदी की स्थिति सुधर रही है।’

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक ने हाल ही में एटीएम से निकासी सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति दिन कर दिया लेकिन बचत बैंक खातों के लिए 24,000 रुपये की साप्ताहिक निकासी सीमा को बनाए रखा।

गुप्ता ने कहा कि यह पूरी तरह रिजर्व बैंक का फैसला होगा और वही हालात को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय करेगा। एसबीआई रिसर्च की रपट ‘इकोरैप‘ में उम्मीद जताई गई है कि नकदी उपलब्धता के हिसाब से अगले दो महीने में हालात लगभग सामान्य हो जाएंगे।

एसबीआई अध्ययन रिपोर्ट ‘ईकोरैप’ के मुताबिक, ‘फरवरी अंत में 78-88 फीसदी मुद्रा फिर से चलन में आ जायेगी। इसमें अधिक छोटे नोटों के साथ मुद्रा का बेहतर ढंग से वितरण भी शामिल है।’

एक और सार्वजनिक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालात में सुधार हो रहा है और निकासी पर अब कुछ ही सप्ताह की बात है। अधिकारी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले ही होगा, रिजर्व बैंक लगातार प्रतिबंधों को ढीला कर रहा है।’

आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने हालांकि संसद की स्थायी समिति के समक्ष बैंकिंग प्रणाली के सामान्य होने के बारे में कोई समयसीमा नहीं बताई। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि चलन से हटाई गई मुद्रा का 60 प्रतिशत यानी 992 लाख करोड़ रुपए वापस बैंकिंग तंत्र में पहुंचाये जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्री ने दी तिरंगे को उल्टे हाथ से सलामी!

in first photo state minister otaram devasi saluting tricolur by left hand in second photo he changed his hand for salute in district level republic day function in sirohi
in first photo state minister otaram devasi saluting tricolur by left hand in second photo he changed his hand for salute in district level republic day function in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्रीमंडल में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में तिरंगे को दी गई सलामी चर्चा का विषय रही। उन्होंने राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को उल्टे हाथ से सलामी दी, जो कि किसी तरह प्रचलित सार्वत्रिक नियम और नीति संगत नही बताया जाता है।