
सबगुरु न्यूज-सिरोही। सबका साथ सबका विकास के दावों का वसुंधरा सरकार के तीसरे साल में किस तरह से हवा निकल रही है कि इसकी बानगी सिरोही जिले के आबूरोड तहसील में देखने को मिलेगी। यहां के दस विद्यालय ऐसे हैं जहां पर बच्चों का नामांकन होने के बाद भी वहां पर एक शिक्षक भी नहीं लगाया गया है।