
सबगुरु न्यूज-सिरेाही। आदर्श क्रेडिट को-आॅपरेटिव सोसाइटी लि. के संस्थापक एवं मार्गदर्शक मुकेश मोदी ने कहा कि वैसे तो लोग उनके कार्यों को उनके राजनीति में सक्रिय होने से लेकर जोडते हैं, लेकिन इसके बावजूद यदि राज्य के सभी सांसद सहयोग करें तो सांसद आदर्श गांवों को आदर्श चेरीटेबल ट्रस्ट के माध्यम से डिजिटाज्ड करके शिक्षा और आर्थिक विकास के क्षेत्र में कदम बढाने के प्रबल इच्छुक हैं। वे बुधवार को आदर्श क्रेडिट को-आॅपरेटिव सोसाइटी लि. के १९ वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।