online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन में 489 पदों के लिए वेकैंसी निकाली है। जिसमे कंबाइंड जूनियर इंजीनयर, इतर टेक्निकल पोस्ट, के लिए पद खाली है। इन पर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इनसे सम्बंधित जानकारिया इस प्रकार है –
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी है।
फ़ीस जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी है
Ph.D के लिए इंद्रप्रस्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू
12 year old boy gun on classmate over chicken Mcnugget
न्यूयॉर्क । क्राइम पूरी दूनिया में पानी की तरह फैलता जा रहा है। न्यूयॉर्क सिटी में मात्र 12 साल के एक लडक़े ने अपनी सहपाठी पर केवल इसलिए बंदूक तान दी क्योंकि उसने उसे चिकन नगेट देने से मना कर दिया।
पुलिस ने कहा कि पहले लडक़ा मंगलवार को हार्लेम में मैकडॉनल्ड के भीतर मौजूद लडक़ी के पास गया और उससे उसका एक चिकन मैक नगेट मांगा। जब लडक़ी ने इनकार कर दिया तो लडक़े ने उसका पीछा किया। लडक़ी जब पास स्थित एक सबवे स्टेशन पहुंची तो लडक़े ने उसके माथे पर बंदूक तान दी और लडक़ी से उसका नगेट देने को कहा।
पुलिस ने कहा कि लडक़ी ने बंदूक पर हाथ मारकर उसे फेंक दिया और लडक़े से उसे अकेला छोड़ देने को कहा। लडक़ी ने अगले दिन स्कूल अधिकारियों के समक्ष इस संबंध में शिकायत की और लडक़े को लूटपाट की कोशिश के मामले में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बंदूक अभी नहीं मिली है और यह स्पष्ट नहीं है कि बंदूक असली थी या नहीं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सामाजिक कार्यकर्ताओं के गायब होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 4 से 7 जनवरी के बीच चार ब्लागरों के गायब होने के बाद एक और मानवाधिकार कार्यकर्ता समर अब्बास के लापता होने का मामला सामने आया है।
IT क्षेत्र में काम करने वाले और आतंकवाद विरोधी सिविल प्रोग्रेसिव अलायंस के प्रमुख समर अब्बास बीती 7 जनवरी को कराची से इस्लामाबाद पहुंचे। इसके बाद से वह गायब हैं। उनके साथी तालिब रजा ने कहा, हमने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक संगठन तैयार किया है।
हम प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाते हैं। गैर सरकारी संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच इन घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि सरकार ने इसे पूर्ण रूप से खारिज किया है। मंगलवार को गृह मंत्री निसार अली खान ने कहा कि जल्द ही इन लापता लोगों को ढूंढ़ निकाला जाएगा।
अमेरिका ने जाहिर की चिंता
संयुक्त राष्ट्र और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी गायब हो रहे इन कार्यकर्ताओं पर चिंता जाहिर की है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत डेविड के ने कहा कि इन मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान, पत्रकारों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक माना जाता है।
home minister gulabchand kataria rush to circuit house afte check up in sirohi
सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला परिषद ेमें पुलिस समीक्षा बैठक लेने के बाद शुक्रवार दोपहर को राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का स्वास्थ्य हल्का खराब हुआ, चेकअप करवाने के बाद वह यहां से रवाना हुए।
Reliance Jio introduced Broadband Service in mumbai
नई दिल्ली। देश की नई टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो एक के बाद एक धमाके कर रही है। जियो नए तरीकों से टेली कस्टमर्स को लूभाने के लिए ऑफर्स और सर्विस दे रहा है। रिलायंस जियो अब ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू की है, जिससे पकल झपकते ही मतलब 1 सेकेंड में 1 जीबी डाउनलोड हो जाएगा।