Home Blog Page 4311

जानें कैसे करें बिना बिजली के मोबाइल चार्ज

sabguru.com
sabguru.com

नई दिल्ली। आजकल के स्मार्टफ़ोन की बैटरी बहुत जल्द डिसचार्ज हो जाती हैं। पर ऐसे में आपको अब घबराने की जरुरत नहीं हैं। क्योकि आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहें हैं जिसमे आप किसी भी स्मार्टफोन को पॉवरबैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये चलें हम आपको बताते हैं आखिर ये होता कैसे हैं।

किसी भी स्मार्टफोन को दूसरे स्मार्टफोन से कर सकते हैं चार्ज और  जिसमे आपको बिजली या चार्जिंग स्लॉट की आवश्यकता नहीं हैं।   

fast

जी हाँ, अगर आप कहीं ऐसी जगह फस गए हैं जहाँ आपके आस पास न तो चार्जर हे और न ही बिजली तो आप इस ट्रिक के जरिये किसी दूसरे फ़ोन से अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं।

इसके लिए आपको दो चीजो की जरुरत हैं पहली USB केबल और दूसरी हैं OTG  केबल।  फ़ोन को इस केबल के जरिये जोड़े अपने आप फ़ोन चार्ज होने लग जायेगा। जिस फ़ोन में चार्ज करना हैं उसमे OTG केबल लगाएं।

यह भी पढ़ें:

नोटबंदी पर बोले राष्ट्रपति- नोटबंदी से अर्थव्यवस्था पर पड़ा असर

notbandi had impact on the economy president pranab mukherjee
notbandi had impact on the economy president pranab mukherjee

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पहली बार कोई बयान दिया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में नोटबंदी और इसके प्रभाव का पहली बार जिक्र किया है।

कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति बेहतर: FSDC

Weak global economies India position FSDC
Weak global economies India position FSDC

नई दिल्‍ली। वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) ने कहा है कि बेहतर वृहद आर्थिक कारकों के साथ भारत काफी अच्छी स्थिति में दिखाई देता है। समानांतर अर्थव्यवस्था और कर चोरी को समाप्त करने के लिए किए गए उपायों का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पर सकारात्मक प्रभाव पडऩे की उम्मीद है।

फोर्ब्स की ‘सुपर अचीवर्स’ सूची में 30 भारतीय मूल के युवा

Forbes 'Super Achiever' list of 30 Indian youth
Forbes ‘Super Achiever’ list of 30 Indian youth

न्यूयॉर्क। फोर्ब्स ने 30 साल से कम उम्र के ‘सुपर अचीवर्स’ की 2017 वाली लिस्ट में भारतीय मूल के 30 से ज्यादा इनोवेटर्स, ऑन्ट्रप्रन्योर्स और लीडर्स को जगह दी है।

सेंसेक्स 2 महीने के शीर्ष स्तर पर

Sensex at 2-month high
Sensex at 2-month high

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर मजबूत आर्थिक आंकड़ों तथा नोटबंदी के बावजूद अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में आर्थिक विकास दर 7 फीसदी रहने के सरकार के अनुमान से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार 1 फीसदी की छलांग लगाकर करीब 2 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का सेंसेक्स 0.92 फीसदी यानी 245.11 अंक की तेजी के साथ गत 10 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर 26,878.24 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.02 फीसदी अर्थात 83.30 अंक चढ़कर 11 नवंबर 2016 के बाद के उच्चतम स्तर 8,273.80 अंक पर बंद हुआ।

इस सप्ताह जारी आंकड़ों में पहली बार लगभग पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर आती दिखी। इस दौरान गुरुवार को मीडिया में खबर आई कि सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 के पूर्वार्द्ध में विकास दर 7 फीसदी रहने का पूर्वानुमान लगाया है, जो नोटबंदी के बाद विकास दर का अच्छा स्तर है।

एशियाई बाजारों में शुरुआती तेजी तथा स्थानीय स्तर पर निवेशकों की मजबूत धारणा के कारण सेंसेक्स 105.29 अंक ऊपर 26,738.42 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। इसके बाद सूचकांक में लगातार तेजी देखी गई। बाजार में लिवाली चौतरफा रही। कारोबार के दौरान 26,917.21 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 245.11 अंक की बढ़त के साथ 26,878.24 अंक पर बंद हुआ।

लिवाली इस कदर हावी रही कि सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर चढ़े। अदानी पोर्ट्स ने सबसे ज्यादा करीब 5 फीसदी का मुनाफा कमाया। टाटा स्टील और टाटा मोटर्स भी 3 फीसदी से अधिक की बढ़त में रहे।

बीएसई में आईटी और टेक समूहों को छोड़कर अन्य में तेजी रही। निफ्टी भी 36.15 अंक की तेजी में 8,226.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का सर्वाधिक स्तर 8,282.65 अंक तथा निचला स्तर 8,223.70 अंक रहा। अंत में यह 83.30 अंक चढ़कर 8,273.80 अंक पर बंद हुआ।

बड़ी कंपनियों के साथ निवेशकों ने मझौली तथा छोटी कंपनियों के भी शेयर खरीदे। बीएसई का मिडकैप 1.32 प्रतिशत लुढ़ककर 12,355.63 अंक तथा स्मॉलकैप 0.98 फीसदी फिसलकर 12,493.47 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में कुल 2,979 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। उनमें 1,963 में तेजी तथा 886 में गिरावट रहीं, वहीं 130 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।