Home Blog Page 4524

देखें कैसे बनाये मक्की की रोटी

0

 

makki ki roti sabguru.com
makki ki roti sabguru.com

सर्दी का मौसम है, शाम के खाने में यदि मक्के की रोटी (Makke Ki Roti) और सरसों का साग हो, तो खाने की बात ही कुछ और है. मक्की की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज हम मक्की की रोटी बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Makki Ki Roti Recipe

*  मक्की का आटा — 400 ग्राम
*  नमक — स्वादानुसार(यदि आप चाहें)
*  गरम पानी
*  मक्खन

विधि – How to make Makki Ki Roti Recipe

मक्की का आटा एक बर्तन में निकाल लें. बिलकुल रोटी बनाने से पहले, आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें, आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

गैस पर तवा रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल मसल मसल कर मुलायम कीजिये, जब आटा मुलायम हो जाय तब उसमें से थोड़ा सा आटा उठा कर लोई बनाइये. लोई को हथेली से दबा कर बड़ा करक लीजिये.

makki  ki roti sabguru.com
makki ki roti sabguru.com

अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर लोई को दोनों हाथों की उंगलियों की सहायता से चक लोई बना लीजिये, अब इस चक लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा दबा कर 5-6 इंच के व्यास में रोटी बड़ा लीजिये.

इस रोटी को गरम तबे पर डालिये, और निचली तरफ से सिकने पर पलटे की सहायता से पलट दीजिये. जब रोटी दूसरी ओर अच्छी तरह सिक जाय, तब पलटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आग पर घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती होने तक सेकिये.

गरमा गरम रोटी पर मक्खन या घी लगायें. मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग का अलग ही स्वाद है. मक्की की रोटी को आप सरसों का साग या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी से भी खा सकते हैं. मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिये गुड़ और मक्खन भी रोटी के साथ खायें.

घूस लेते पकडे गए चीफ फायर ऑफिसर के यहां मिली करोड़ों की संपत्ति

Rs 61 lakh seized from jaipur Chief Fire Officer's residence
Rs 61 lakh seized from jaipur Chief Fire Officer’s residence

जयपुर। एसीबी की कार्रवाई में पकड़े गए शहर के चीफ फायर अधिकारी दिनेश वर्मा के पास तलाशी में करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है। बताया जा रहा है कि वर्मा ने महज एक साल में दलाल पुष्पेन्द्र अग्रवाल व रमेश के मार्फत यह संपति बनाई है।

सहारा-बिरला छापों में मिले दस्तावेजों की जांच मामले में भूषण और जस्टिस खेहर में बहस

prashant Bhushan in heated exchange with Judges in the Birla-Sahara raids case
prashant Bhushan in heated exchange with Judges in the Birla-Sahara raids case

नई दिल्ली। सहारा और बिरला के यहां छापों के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच के मामले पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण और जस्टिस जेएस खेहर के बीच कहासुनी हो गई।

एक माह में सांसदों ने स्वाहा किए 506 करोड़ रुपए

winter session of parliament is over, Rs 506 crore to be spent
winter session of parliament is over, Rs 506 crore to be spent

नई दिल्ली। संसद के एक मिनट की कार्यवाही पर तकरीबन ढाई लाख रुपये का खर्च आता है। इस लिहाज से एक घंटे की कार्यवाही पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। सामान्य रूप से राज्यसभा की कार्यवाही एक दिन में 5 घंटे चलती है।

शनिवार से घबराएं नहीं, देखें अपना आज का राशिफल

Saturday Horoscope december 17, 2016
Saturday Horoscope december 17, 2016

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938 सूर्योदय 06.43, पुष्य नक्षत्र शाम 05.24 तक श्री गणेश चतुर्थी (चंद्रोदय 08.43), मूल प्रारंभ शाम 5.24 से पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी।