Home Blog Page 4546

भारत में मर्सिडीज-बेंज C43 कार लॉन्च

Mercedes-Benz C43 car was launched in India
Mercedes-Benz C43 car was launched in India

नई दिल्ली। मर्सिडीज-बेंज ने आज भारत में एएमजी C43 कार लॉन्च की है। इसकी कीमत 74.35 लाख रुपये है। 2016 कैलेंडर इयर में भारत के लिए C43 मर्सिडीज-बेंज का 13वां शानदार मॉडल है।

इस कार में नौ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। ये कार 4.7 सेकेंड में शून्य से सौ किलोमीटर की रफ्तार पकड़ती है। इसके अलावा इस कार में कई स्पोर्टस् सिस्टम भी लगाया गया है और अगर आप चाहें तो इस कार को रेसिंग ट्रैक पर भी भगा सकते हैं।

इसका मकसद धीरे-धीरे देश में एएमजी 43 पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाना है। इस कार में 3 लीटर का वी6 बाय-टर्बो पैट्रोल इंजन है।

ऑल व्हील ड्राइव इस कार में बाकी मर्सडीज कारों के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है। बता दें कि इस न्यू लॉन्च कार की रेन्ज में इसका कोई भी कॉम्पिटिशन भारत में अबतक मौजूद नहीं है।

भारत की अंडर 17 टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार

0
Third successive defeat in the India U-17 tournament
Third successive defeat in the India U-17 tournament

नई दिल्ली। भारत को ब्राजील में चल रहे अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में गुरुवार को उरूग्वे के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी हार है। टीम को अपने पहले मैच में अमेरिकी क्लब ओरलेंडो सिटी एससी से 0-1 से और दूसरे मैच में मेजबान एटलेटिको पैरानेंस के हाथों 0-4 से शिकस्त खानी पड़ी थी।

उरूग्वे ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे जबकि भारत ने टूर्नामेंट का अपना पहला गोल मैच के शुरु में ही कर दिया था। भारत अब शुक्रवार को एकबार फिर उरूग्वे से भिड़ेगा।

फुल करवा लें गाड़ी का टैंक, 7 रु. तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol diesel prices prices hiked oil companies review prices
petrol diesel prices prices hiked oil companies review prices

नई दिल्ली। नोटबंदी की मार झेल रही जनता को अब एक और झटका लग सकता है। खबरों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमत 7 रुपए लीटर तक बढ़ सकती है।

माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी दो चरणों में की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के महंगा होने के बाद सभी ऑयल कंपनियों को फ्यूल की कीमत बढ़ानी पड़ेगी।

तेल जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में कमजोरी के चलते पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी होना तय है।

जानकारों के मुताबिक सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल और डीजल के दाम में छह से सात रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। कंपनियां 15 दिसंबर को तेल की कीमतों की समीक्षा करेंगी। जानकारों का कहना है कि सरकार दो बार में कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। ऐसा हुआ तो लगभग सात रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिनों में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) के दाम 15 फीसदी चढ़ चुके हैं। इसीलिए माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। गौर हो कि 2001 के बाद तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक के सदस्यों के बीच पहली बार क्रूड ऑयल के प्रोडक्‍शन को घटाने पर सहमति बनी है।

ट्रंप को थी US चुनाव में रूसी दखल की जानकारी: व्हाइट हाउस

0
white house said trump know about server hacking by russian in election
white house said trump know about server hacking by russian in election

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस को इस बात के संकेत मिले हैं कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के सर्वर की हैकिंग में रूसी संलिप्तता की जानकारी थी।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं को बताया, ‘इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि चुनाव से पहले और कई मामलों में तो ट्रंप के अभियान और रूस के बारे में अक्तूबर से काफी समय पहले इस बात की जानकारी थी कि बतौर रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने खुद रूस को अपनी प्रतिद्वंद्वी की हैकिंग के लिए कहा था।’

अर्नेस्ट ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘जो भी तथ्य हैं या जो सूत्र उन्हें उपलब्ध कराए गए.. उसके आधार पर यह संकेत हो सकता है कि जाहिर तौर पर उन्हें भी इसकी जानकारी थी कि रूस इसमें शामिल था और उनकी संलिप्तता से उनके विरोधी के अभियान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। यही कारण है कि वह उन्हें इसे करते रहने के लिए प्रेरित कर रहे थे।’

इस संबंध में अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सीआई की ओर से किए गए एक गुप्त आकलन में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में ट्रंप की मदद के लिए रूस का दखल था।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट था कि राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ को कवर करने के लिए जिस हैक एवं लीक रणनीति को संचालित किया गया वह दोनों दलों और उनके प्रचारों पर बराबर इस्तेमाल नहीं की गई। एक पक्ष को इसका तीव्र झटका लग रहा था और तो दूसरे पक्ष को इसका स्पष्ट लाभ मिल रहा था।

मेट्रो स्टेशन से महज 50 रु. में ओला कैब, 7 किमी. तक नहीं बढ़ेगा किराया

0
delhi in ola cab offers cab from metro stations in just rs 50
delhi in ola cab offers cab from metro stations in just rs 50

नई दिल्ली। कैब सर्विस कंपनी ओला ने एक और बड़ी घोषणा की है। इसके तहत 150 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों से ओला शेयर के राइड्स की बुकिंग पर 7 किलोमीटर के लिए महज 50 रुपये में की जा सकती हैं। यह ऑफर केवल दिल्ली-एनसीआर के ही लॉन्च किया गया है।

ओला के व्यापार प्रमुख (उत्तरी) दीप सिंह ने जानकारी में बताया, ‘इस विशेष किराए के माध्यम से हमारा लक्ष्य दैनिक यात्रियों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी, खासतौर से खराब मौसम और पीक ट्रैफिक के दौरान, को हल करना है।’ यह ऑफर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह से 8 से रात के 10 बजे तक प्रभावी होगा।

हाल ही में नोटबंदी के बाद नकदी की परेशानी से निजात दिलाने के लिए ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला कैब्स ने निजी क्षेत्र के यस बैंक के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। ओला की कैब में बैंक की ओर से माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रदान की जाएगी जो लोगों के घर के नजदीक नकदी सुविधा प्रदान करेगी।