Home Blog Page 4658

भोपाल गैस त्रासदी के 32 साल: आज भी जन्म ले रहे हैं अपंग बच्चे

32 years of the Bhopal gas tragedy
32 years of the Bhopal gas tragedy

भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी को 2 दिसंबर को पूरे 32 साल हो गए, लेकिन इस हादसे के दिए जख्म आज भी उतने ही ताजा हैं जितने 1984 में हादसे के दिन थे। 2 दिसंबर, 1984 का दिन एक आम दिन की तरह था, परंतु किसी ने सपने में भी नहीं साेचा होगा कि अाने वाली रात हजारों लाेगाें की जान ले लेगी। इस त्रासदी के कारण कई लोग आज भी सांस की बीमारियों, अंधेपन और कैंसर से जूझ रहे हैं।

3 मिनट में सुलाया मौत की नींद
2 और 3 दिसंबर की दरमियानी रात को यूनियन कार्बाइड के प्लांट नंबर ‘सी’ में टैंक नंबर 610 में जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के साथ पानी मिलना शुरू हुआ। गैस के साथ पानी मिलने से रासायनिक प्रक्रिया शुरू हो गई। 3 दिसंबर की सुबह तक टैंक में दबाव पैदा हुआ और टैंक खुल गया। टैंक खुलते ही जहरीली मिथाइल गैस रिसते हुए हवा में घुलना शुरू हो गई। सूरज उगने से पहले ही महज कुछ घंटों के अंदर गैस हवा के झोंके के साथ आसपास के इलाके में फैलना शुरू हो गई और रात को सुकून की नींद सोए लोग मौत की नींद सोते चले गए। लोगों को मौत की नींद सुलाने में विषैली गैस को औसतन 3 मिनट लगे।

अाज भी तकलीफ में जी रहे लाेग
सुबह होने तक जहरीली गैस का दायरा बढ़ाता गया और देखते ही देखते हजारों लोग मौत की भेंट चढ़ गए। सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई कारखाने के पास स्थित झुग्गी बस्ती, जहां वे लोग हादसे का शिकार हुए थे जो रोज़ी रोटी की तलाश में दूर-दूर के गांवों से आकर रह रहे थे।

अस्पताल पहुंचे लोगों में कुछ अस्थाई अंधेपन का शिकार थे, कुछ का सिर चकरा रहा था और सांस की तकलीफ तो सब को थी। भोपाल गैस कांड ने कई पीड़ियों को बर्बाद कर दिया। गैस कांड से प्रभावित लोगों के परिवार में आज भी जन्मजात विकृति के साथ बच्चे पैदा हो रहे हैं।

मैकग्रा महानतम तेज गेंदबाज: राहुल द्रविड़

rahul dravid said mcgrath greatest among the bowlers pacer
rahul dravid said mcgrath greatest among the bowlers pacer

मुंबई। ‘द वाल’ के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपने कई शानदार शतक आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ जड़े लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि उन्होंने जिस महानतम तेज गेंदबाज का सामना किया वह आस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैकग्रा थे।

अपने बेजोड़ डिफेंस के लिए पहचाने जाने वाले द्रविड़ ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘वे (आस्ट्रेलिया) मेरी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम थी। इन सभी में, जिस महानतम गेंदबाज के खिलाफ मैं खेला, महानतम आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ही नहीं, लेकिन महानतम तेज गेंदबाज जिसके खिलाफ मैं खेला, वह ग्लेन मैकग्रा हैं।’

कल रात यहां लिंक लेक्चर सीरीज के लांच के दौरान लिंक समूह के प्रबंध निदेशक जान मैकमुर्टी के साथ बातचीत के दौरान द्रविड़ ने यह खुलासा किया। अपने टेस्ट करियर के दौरान 164 मैचों में 13288 रन बनाने वाले द्रविड़ ने कहा, ‘वह (मैकग्रा) बेहतरीन था, आफ स्टंप को लेकर मेरी समझ को किसी ने उतनी चुनौती नहीं दी जितनी मैकग्रा ने दी। वह आपको कोई मौका नहीं देता। फिर वह सुबह पहले घंटे में गेंदबाजी कर रहा हो या शाम को अंतिम लम्हों में। वह आपको कोई मौका नहीं देता। वह सटीकता का कोई जवाब नहीं था।’

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘उसके आप अच्छी गति और उछाल ही नहीं बल्कि खेल को लेकर अच्छी समझ भी थी। मैकग्रा संभवत: महानतम तेज गेंदबाज थे जिनके खिलाफ मैं खेला।’ मैकग्रा खेल के महानतम क्रिकेटरों में शामिल रहे जिन्होंने 124 टेस्ट में 563 विकेट जबकि 250 वनडे में 381 विकेट चटकाए।

 

जोधपुर-अजमेर व अजमेर-रतलाम एक्सप्रेस को मिलाकर बनेगी जोधपुर-रतलाम एक्सप्रेस

ajaj.jpg

अजमेर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-अजमेर सवारी गाड़ी व अजमेर-रतलाम एक्सप्रेस का एकीकरण किया जा रहा है।

कुडानकुलम संयंत्र में तीसरी और चौथी इकाई लगाने का काम शुरू

manufacturing of steam generators begins for kudankulam nuclear plants
manufacturing of steam generators begins for kudankulam nuclear plants

चेन्नई। कुडानकुलम परमाणु संयंत्र में रूस के सहयोग से तीसरी और चौथी इकाई लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इनकी क्षमता एक हजार मेगावाट की होगी। रूसी कंपनी जेएससी एईएम टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को इसके लिए स्टीम जेनरेटर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि फिलहाल स्टीम जेनरेटर के दो सेट को लगाने का काम शुरू किया गया है। एक यूनिट के लिए ऐसे चार जेनरेटर की जरूरत होती है। इंजन की आपूर्ति 2018 में की जाएगी। इससे पहले दोनों इकाइयों की भारत के परमाणु विशेषज्ञों की उपस्थिति में जांच की गई थी। एक जेनरेटर का वजन तकरीबन 340 टन है।

इसकी लंबाई 15 मीटर और व्यास चार मीटर से ज्यादा है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) तिरुनेलवेली स्थित कुडानकुलम परमाणु संयंत्र में एक हजार मेगावाट क्षमता की इकाइयां लगा रहा है। इसके लिए वर्ष 2014 में रूसी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के साथ करार किया गया था। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से दक्षिण भारत में बिजली की किल्लत दूर हो सकेगी।

ब्लैक मनी का सबसे बड़ा कुबेर, 13 हजार 860 करोड़ रुपए का किया खुलासा, IT चकित

mahesh shah 13 860 crore income tax raid
mahesh shah 13 860 crore income tax raid

अहमदाबाद। मोदी सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार रूपए के नोट बंद करने के बाद धन कुबेर दिनों दिन बाहर आ रहे है। पंजाब के मोहाली मे भाई-बहन द्वारा नए 2000 रूपए के नोट छापने और बेंगलूरू में चार करोड़ से अधिक नकदी पकडऩे के बाद अब आयकर विभाग ने आज अहमदाबाद आधारित उस प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों की तलाशी ली जिसने सरकार की आय घोषणा योजना के तहत 13,860 करोड़ रूपएकी अघोषित आय का खुलासा किया था।