Home Blog Page 4667

राजस्थान की पहली विस के एकमात्र जीवित सदस्य जुझार सिंह नहीं रहे

Rajasthan first Assembly MLA Jujhar singh died
Rajasthan first Assembly MLA Jujhar singh died

जयपुर/कोटा। राजस्थान की पहली विधानसभा के एकमात्र जीवित सदस्य पूर्व मंत्री एवं सांसद जुझार सिंह का गुरुवार को कोटा में निधन हो गया। 97 वर्षीय सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका शुक्रवार को कोटा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानें अपना शुक्रवार का राशिफल और शुभ संयोग

Friday horoscopes and auspicious coincidence
Friday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्र 05.40 तक ज्येष्ठायां रवि, धान्य छेदन, संपदा क्रय मुहूर्त मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष तृतीया

फोर्ड ने नई फिएस्टा हैचबैक से उठाया पर्दा

सबगुरुन्यूज। फोर्ड ने फिएस्टा हैचबैक के नए अवतार से पर्दा उठा दिया है। नई फिएस्टा हैचबैक को जर्मनी के कोलोन में 29 नवंबर को आयोजित हुए ‘गो फर्दर’ इवेंट के दौरान पेश किया गया। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ को देखते हुए इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है।

मर्सिडीज-बेंज सीएलए फेसलिफ्ट लॉन्च, शुरूआती कीमत 31.40 लाख

सबगुरुन्यूज। मर्सिडीज़-बेंज ने सीएलए सेडान का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 31.40 लाख रूपए है, जो 34.68 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) तक जाती है। इसका मुकाबला ऑडी की ए3 सेडान से है। ऑडी ए3 की कीमत 28.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। कार के डिजायन, फीचर और इंजन से जुड़ी जानकारी कुछ इस तरह हैं…

deko4.jpg

डिजायन
फेसलिफ्ट सीएलए के डिजायन और फीचर में बदलाव हुए हैं। इस में आगे की तरफ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स की जगह एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। बम्पर नया है, जो चौड़े एयरडैम में जाकर मिलता है। कार को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए कुछ जगह क्रोम फिनिश का भी इस्तेमाल हुआ है। पीछे की तरफ नए एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। पिछले बम्पर में भी बदलाव हुआ है।

deko5.jpg

केबिन
फेसलिफ्ट सीएलए का केबिन काफी हद तक मौजूदा वर्जन जैसा है, हालांकि मामूली बदलाव यहां भी हुए हैं। इस में क्लाइमेट कंट्रोल, लैदर अपहोल्स्ट्री, लैदर कवर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील और इलेक्ट्रिक सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। पुरानी सीएलए में 7.0 इंच की स्क्रीन वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा था, जबकि नई सीएलए में 8.0 इंच की स्क्रीन वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

deko6.jpg

इंजन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मर्सिडीज़ सीएलए 11 इंजन में उपलब्ध है। भारत में यह पुराने वर्जन वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन में ही मिलेगी। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 183 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वर्जन में 2.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 136 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है।

साभार : कार देखो

फॉक्सवेगन पोलो हुई पहले से ज्यादा सुरक्षित, स्टैंडर्ड मिलेगा ये खास सेफ्टी फीचर

सबगुरुन्यूज। फॉक्सवेगन पोलो के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पोलो हैचबैक में ड्यूल एयरबैग तो पहले से ही सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड आते थे, अब इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) भी बेस वेरिएंट से स्टैंडर्ड मिलेगा। कंपनी ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर पोलो के नए ब्रोशर में दी है।