online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
मुंबई। चंद्रपुर जिले में सरकारी नौकरी पाने के लिए सगी मां की हत्या करने के जुर्म में पुलिस ने उसके सगे बेटे को पत्नी सहित दो सुपारी किलरों के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले की सघन जांच कर रही है।
जोधपुर। निकटवर्ती भोपालगढ़ के बुडकियां गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का गुरुवार देर शाम कत्ल कर दिया। छोटा भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने इसे दस्तयाब कर लिया है।
Supreme Court refuses to restrain lower courts from hearing pleas on demonetisation
नई दिल्ली। नोटबंदी के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को झटका दिया। कोर्ट ने विभिन्न हाईकोर्टों में नोटबंदी के संबंध में दायर याचिकाओं पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र मार्केट एक सीमित दायरे में रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी 6 महीनों के सबसे निचले स्तर पर आ गए, लेकिन छोटी-मझोली कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।
सेंसेक्स लगातार 5वें दिन गिरा। यह इंडेक्स 77.38 अंक यानी 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 26,150.24 पर बंद हुआ। निफ्टी 5.85 अंक गिरकर 8,074.10 के स्तर पर आ गया। इसके उलट बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी तेजी रही।
बैंक निफ्टी 0.7 फीसदी गिरा और मीडिया इंडेक्स में 2.2 फीसदी गिरावट आई। इसके अलावा मेटल, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 1.4 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर फार्मा, रियल्टी, ऑटो, तेल-गैस और पावर शेयरों में 1.5 फीसदी तक तेजी रही।
NTPC में 4 फीसदी उछाल
टाटा स्टील, भारती इंफ्राटेल, गेल, हिंडाल्को, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स 2.5-1.2 फीसदी गिरकर बंद हुए। लेकिन एनटीपीसी, आयशर मोटर्स, सन फार्मा, अंबुजा सीमेंट, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प और महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रेडिंग 4.6-1.6 फीसदी बढ़त पर बंद हुई।