
अजमेर। दीपावली पर्व के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड अजमेर ग्राहकों के लिए दीपोत्सव की सौगात देने में जुटा है। इसके लिए 25 अक्टूबर से ही अपना बाजार के पडाव स्थित बिक्री केन्द्र में त्योहारी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। यह दीपोत्सव 30 अक्टूबर तक चलेगा।