
इलाहाबाद में राहुल जनसंदेश यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी

इसरो ने किया रूस की रोसकॉसमोस से समझौता

पणजी। गोवा में हो रही 8वीं ब्रिक्स समिट के दौरान भारत सरकार की अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी इसरो ने रूस की इसी क्षेत्र की एजेंसी रोसकॉसमोस के साथ समझौता किया। इसी तरह भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग ने रूस के फासो के साथ समझौता किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन की उपस्थिति में हुए इन समझौतों ने ये बता दिया कि भारत बदलते वैश्विक हालात में रूस के साथ अपने संबंधों का दायरा बढ़ाना चाहता है।
भारत सरकार की अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र की एजेंसी इसरो ने रूस की एजेंसी रोसकॉसमोस के साथ ग्लोस्नॉस और नाविक के लिए जीएजीएस को लेकर समझौता किया। ग्लोस्नॉस रूसी तकनीकी का एक बेहतरीन उदाहरण है और ये जीपीएस के समकक्ष रखा जाता है।
नाविक दरअसल भारतीय ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम है, जिसके चलते भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो पाया है। शनिवार, 15 अक्टूबर को गोवा में दोनों देशों के बीच इन ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम के लिए ग्राउंड मेजरमेंट गैदरिंग स्टेशनों को लेकर समझौता हुआ। जिससे अब भारत का इसरो और रूस की एजेंसी रोसकॉसमोस मिलकर ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम पर काम कर सकेंगें।
related news….
https://www.sabguru.com/india-russia-celebrates-70-years-of-friendship/
ब्रिक्स सम्मिट ने पीएम मोदी ने रूसी कहावत में क्या कहा रूस के लिए

पणजी । ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने बताया कि इस साल रूस में भारतीय संस्कृति को लेकर लगातार उत्सव मनाए जा रहे हैं। इसी तरह अगले साल रूस भारत में आकर दोनों देशों की दोस्ती के 70 वीं वर्षगांठ मनाएगा। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वक्तव्य में रूसी कहावत ‘स्तारीय द्रुग लुछे नोविख़ द्वुख ‘ को दोहराया, जिसका मतलब होता है कि एक पुराना मित्र, दो नए दोस्तों से बेहतर होता है।
गंगाजल के बाद अब डाक के जरिए मिलेगी सस्ती दाल

नई दिल्ली। खुदरा बाज़ार में दालों के बढ़ते दाम और सरकारी बिक्री केन्द्रों की कमी को देखते हुए मोदी सरकार एक बेहद ही क्रिएटिव और मददगार कदम उठाने जा रही है। अभी तक डाकघर आपको चिट्ठियां और पार्सल पहुंचाने का काम करते आए हैं लेकिन जल्दी ही आपको घर बैठे दाल डाकिया लेकर आएगा। जी हां सरकार डाकघर के इस बढ़िया नेटवर्क का इस्तेमाल लोगों को सस्ती दाल उपलब्ध कराने के लिए करने वाली है।
उपभोक्ता मामलो के सचिव की अध्यक्षता में हुई एक अन्तर-मंत्रालयी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में तय किया गया कि डाक घरों में इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
गंगा जल के बाद दाल दूसरा पदार्थ है जिसका वितरण डाक नेटवर्क के ज़रिए किया जायेगा। दरअसल, राज्यों में सरकारी आउटलेटों की कमी है इस वजह से यह फैसला किया गया। शुरुआत, डाक घरों में चने की दाल उपलब्ध कराई जाएगी।
कबड्डी विश्व कप 2016: आज अर्जेंटीना से भिड़ेगा भारत

अहमदाबाद। दक्षिण कोरिया से मिली अप्रत्याशित हार के बाद अपने अगले दो मुकाबले जीतकर अच्छी लय हासिल करने वाली भारतीय टीम शनिवार को अपने चौथे ग्रुप मुकाबले में अर्जेटीना से भिड़ेगी। ग्रुप-ए के पहले मैच में कोरिया से हार के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को बड़े अंतर से मात देकर पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन कोरियाई टीम ने गुरुवार को रोचक मुकबाले में बांग्लादेश को मात देकर हैट्ट्रिक बनाते हुए भारत को दूसरे स्थान पर ढकेल दिया।
कबड्डी विश्व कप की तालिका में कोरिया वर्तमान में 15 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं भारत के 11 अंक हैं। कोरियाई टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अपराजित है।भारतीय कप्तान अनूप कुमार अगले मैच में जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “कल के मैच के लिए हमारी तैयारी अच्छी है। बीच में हमारे पास दो-तीन दिन थे। इस दौरान हमने काफी अच्छा अभ्यास किया है।”
वहीं अर्जेटीना कई बार दवाब में बिखरती दिखी है। पहले मैच में उसे कोरिया ने मात दी थी। वहीं दूसरे मैच में उसे आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों मैचों में साफ पता चल रहा था कि टीम बिना तैयारी के मैदान पर उतरी है, उसके पास कोई रणनीति नहीं थी।भारत को इसके बाद अपने आखिरी ग्रुप मैच में इंग्लैंड से भिड़ना है। इंग्लैंड की टीम भी अभी तक इस विश्व कप में कमजोर ही साबित हुई है। यह दोनों मैच भारत के लिए सेमीफाइनल की तैयारी का अच्छा मौका साबित हो सकता हो सकता है।