
मालेगांव विस्फोट : प्रज्ञा, पुरोहित के खिलाफ आतंकवाद के आरोप समाप्त

‘लव जिहाद’ विवाद को लेकर गाजियाबाद भाजपा अध्यक्ष को पद से हटाया

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने गाजियाबाद शहर के भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा को पद से हटा दिया है। शर्मा और उनके साथ 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिंदू महिला और मुस्लिम युवक की शादी को ‘लव जिहाद’ बताकर पुलिस के साथ झड़प की थी। भाजपा का उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने मंगलवार को 11 बजे यह निर्णय लिया।
भाजपा ने 3 तलाक विधेयक के लिए व्हिप जारी किया

नई दिल्ली। भाजपा ने अपने सांसदों को संभवत: तीन पंक्ति का व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें गुरुवार को तीन तलाक के संबंध में विधेयक पेश करने के समय संसद में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इस विधेयक के जरिए तत्काल तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में लाया जाएगा।
योगी सहित कई राजनेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की अनुमति के बाद सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया।
फेसबुक ने नए यूजर्स से कहा, आधार में दर्ज नाम डालें
