Home Blog Page 5340

आपत्तिजनक क्लिपिंग बनाकर बलात्कार करता रहा राशन डीलर

 सबगुरु न्यूज-सिरोही। निकटवर्ती रोहिड़ा थाने में एक महिला ने एक राशन डीलर पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसका बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

..शहीद रमेश की इच्छा थी कि कश्मीर से लौटूंगा तभी शादी करूंगा

family foto of martyr ramesh with his parents and siblings
family foto of martyr ramesh with his parents and siblings

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जम्मु कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सिरोही की रेवदर तहसील के नागाणी गांव का सपूत रमेश चौधरी की संजीदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग के दौरान शादी नहीं करना चाहता था। जबकि उसकी सगाई पोसिंद्रा में करीब सात साल पहले ही हो चुकी थी।

अपना ही गुर्गा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को लगा गया 40 करोड़ का चूना

0
underworld don dawood ibrahim henchman flees with 40 crore rupees
underworld don dawood ibrahim henchman flees with 40 crore rupees

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम खुद एक ठगी का शिकार हुआ है। इस पर कोई यकीन कर पाए मगर यह सच है। दाऊद इब्राहिम को उसी के एक वफादार गुर्गे ने चूना लगाया है। दाऊद के एक गुर्गे खलीक अहमद ने डॉन को 40 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अहमद दाऊद को 40 करोड़ रुपए का चूना लगाकर गायब हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक खलीक को 45 करोड़ की रकम दिल्ली के किसी ‘सफेदपोश’ शख्स से लेनी थी। इस रकम में से 40 करोड़ विदेशों में हवाला चैनल के जरिए भेजना था। पांच करोड़ खलीक को इस पूरे काम के बदले इनाम के तौर पर मिलना तय था, लेकिन खलीक के साथ 40 करोड़ रुपए भी गायब हो गए। भारतीय जांच एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली है कि गबन का खुलासा जाबिर मोती और खलीक अहमद के बीच फोन पर हुई बातचीत के से हुआ। मोती पाकिस्तान में दाऊद का खास आदमी है।

वहीं, अहमद भारत और शारजाह के बीच आता-जाता रहता है और इस नंबर +9170852*22** का प्रयोग करता है। जांच में खुलासा हुआ है कि मोती ने फोन पर खलीक अहमद से पैसों के हेरफेर के बारे में पूछा। मोती ने दाऊद के किसी गुर्गे रजत भाई का नाम लेकर पैसों के बाबत पूछा। दाऊद के गुर्गे रजत के अनुसार, खलीक ने बड़े हजरत (दाऊद) के नाम का दुरुपयोग कर पैसों का गबन किया है। खलीक की इस हरकत की वजह से बड़े हजरत के नाम को धक्का लगा है।

जांच एजेंसियों को सूत्रों से पता चला है कि D-कंपनी के दो जासूसों को खलीक को पकड़ने के लिए दिल्ली से कनाडा भी 26 नवंबर 2015 को भेजा गया था। माना जा रहा है कि दाऊद के साथ फ्रॉड करने के बाद से खलीक अहमद मणिपुर में छिपा हुआ है। रज्जाक के मुताबिक, खलीक की इस हरकत से अंडरवर्ल्ड की दुनिया में दाऊद का नाम खराब हुआ है।

भारत को लगा बड़ा झटका, बोपन्ना ने चोट के कारण डेविस कप से वापस लिया नाम

0
rohan bopanna puled out of davis cup
rohan bopanna puled out of davis cup

नई दिल्ली। भारत को स्पेन के खिलाफ डेविस कप विश्व समूह प्ले-ऑफ मैच से पहले शनिवार को उस समय गहरा झटका लगा, जब उसके शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना घुटने की चोट के कारण अपना नाम वापस लिया।

यह मैच 16 से 18 सितंबर तक खेला जाएगा। बोपन्ना ने एआईटीए की चयन समिति प्रमुख से अपनी चोट के बारे में सूचित किया और इस मैच से हटने का आग्रह किया।

समिति ने बोपन्ना का आग्रह स्वीकार कर लिया और उनकी जगह युवा खिलाड़ी सुमित नागल को चार सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल कर लिया।

खुद को नन कहने वाली मॉडल सोफिया फिर नज़र आई ‘बोल्ड’ लुक में.. देखा ?

sofia hayat share bold bra video
sofia hayat share bold bra video

मुंबई। कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात जो नन बन चुकी फिर से एक बोल्ड वीडियो शेयर कर सुर्खियों में है। सोफिया हयात ने इंस्ट्राग्राम पर अपना बेहद बोल्ड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में पहले तो वह साध्वी के कपड़ों में नजर आ रही, फिर वह टी -शर्ट में दिख रही, इसके बाद उनका सर ढका हुआ लुक दिख रहा, इस लुक के बाद वह ब्रा पहने नजर आ रही हैं और अंत में वह आदमी के लुक में दिख रही हैं। वीडियो में सोफिया कह रही हैं ‘नमस्ते मैं गाया सोफ़िया हूँ ‘

बता दें कि सोफिया ने कुछ ही दिनों पहले ‘नन’ बनने का ऐलान किया था। सोफिया ने कहा था कि अपने जीवन से दुखी होकर मैंने खुद को ख़त्म करने का भी फैसला कर लिया था। लेकिन एक दिन जब मैं सो रही थी तो मुझे एक सकरात्मक ऊर्जा का एहसास हुआ। मुझे लगा कि भगवान ने मुझे यह जिंदगी दी है। इसके बाद मैंने उनकी शरण में जाने का फैसला लिया।

सोफिया ‘नन’ बनने के पहले अपने बोल्ड अंदाज को लेकर विवादों में रहती थी। अब इस वीडियो को देख कर तो यही लगता है कि वह अपने पुराने बोल्ड अवतार में वापस में आने को तैयार हैं।