Home Blog Page 5485

जयपुर में जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबे 5 लोगों को सुरक्षित निकाला

0

jaipur house collapsed

जयपुर। पिंक सिटी में गुरुवार सुबह शहर का एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया। इसमें एक परिवार के पांच लोग दब गए। लेकिन आसपास के लोगों की फुर्ती दिखाते हुए सभी की जान बचा ली। जिस समय मकान गिरा रहा था उसमें एक साल का बच्चा भी था जो जिसे खरोंच तक नहीं आई है। जब तक मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची, सभी को बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा जयपुर के चांदपोल बाजार स्थित बगरू वालों का रास्ता के पास हुआ। यहां एक पुराने मकान में रामप्रकाश धमाणी जिनका 12 दिन पहले निधन हुआ था। आज शुद्धि का कार्यक्रम था। अचानक से छत भरभरा कर गिरने लगी। छत गिरती देख घर की एक महिला ने चिल्लाना शुरू और बोली, भागो मकान गिर रहा है। लेकिन पुरी छत ढह गई और सभी लोग मलबे के बीच फंस गए।

हादसे के बाद आस-पास में हाहाकार मच गया। मलबे में फंसे लोग चिल्लाने लगे, चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत पहुंची। प्रशासन के मौके पर पहुचने से पहले आसपास के लोगों ने मलबा हटा फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। उन्हें चोटें आई हैं, लेकिन कोई भी खतरे में नहीं है। सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

डकवर्थ लुईस पद्धति से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 44 रन से हराया

jason roy, Duckworth-Lewis help England beat Pakistan in first ODI, 1-0 lead
jason roy, Duckworth-Lewis help England beat Pakistan in first ODI, 1-0 lead

साउथम्पटन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्धति से 44 रन से हराया दिया।

ऐश्वर्या-अनुष्का से परेशान हुए करण जौहर, जानिए क्यों?

anushka sharma and aishwarya rai want to have focus in ae dil hai mushkil trailer karan johar upset
anushka sharma and aishwarya rai want to have focus in ae dil hai mushkil trailer karan johar upset

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी होती हैं। अनुष्का और ऐश्वर्या फ़िलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

करण जौहर डायरेक्टर की मूवी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में हैं। करण की इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन की ‘शिवाय’ से है।

ऐश्वर्या अपने दौर की स्टार हैं और अनुष्का आज की स्टार एक्ट्रेस हैं। इन दो बड़ी एक्ट्रेस के बीच फिल्ममेकर करण जौहर बेचारे फंस गए। कहा जा रहा है की ऐशवर्या और अनुष्का की वजह से करण जौहर का चैन-सुकून सब कुछ लूट गया है।

करण अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ को लेकर पहले से ही परेशान हैं। करण की ऐ दिल है मुश्किल की टक्कर अजय देवगन की शिवाय से इस दिवाली पर होनेवाली है। शिवाय का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और अजय के पक्ष में माहौल बनता भी नज़र आ रहा है। पहले से ही पिछड़ गए करण ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का ट्रेलर बेहतर बना कर रिलीज करना चाहते हैं ताकि शिवाय के मुकाबले उनकी फिल्म की भी चर्चा हो।

सूत्रों का कहना है कि ऐश्वर्या और अनुष्का दोनों चाहती हैं कि उन्हें ट्रेलर में महत्व मिले। ऐश्वर्या सीनियर एक्ट्रेस हैं और अनुष्का पर भारी पड़ना चाहती हैं। दूसरी ओर अनुष्का सफलता के रथ पर सवार हैं और चाहती हैं कि उन्हें ज्यादा महत्व मिले।

ऐसे में अजय देवगन की ‘शिवाय’ ने करण की नींद उड़ा रखी है। सुनने में आया है कि सलमान खान भी ‘शिवाय’ का प्रचार करेंगे। ऐसे में करण अपने प्रिय सितारे शाहरुख खान को राजी कर रहे हैं कि वे ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का प्रचार करें ताकि उनकी फिल्म की भी चर्चा हो।

इटली में भूकंप से मरने वालों की संख्या 247 हुई

death toll rises to 247 as search for italy's earthquake survivors continues
death toll rises to 247 as search for italy’s earthquake survivors continues

रोम। राजधानी रोम से 100 किमी की दूरी पर बुधवार तड़के आए 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 247 लोगों की मौत हो गई है और लगभाग 368 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 150 से अधिक लोग लापता हैं।

टी-20 क्रिकेट में भारत पर भारी पड़ सकती है कैरेबियाई टीम

india, West Indies to play two twenty20 internationals in united states
india, West Indies to play two twenty20 internationals in united states

फ्लोरिडा। टी-20 की विश्व चैंपियन कैरेबियाई टीम इस प्रारुप में भारतीय टीम पर भारी पड़ सकती है विश्वकप में अपने लगातार चार छक्कों से मैच जिताने वाले ब्रेथवेट बड़ा खतरा हो सकते हैं। ब्रेथवेट अपने पसंदीदा प्रारूप में कप्तानी करने को लेकर उत्साहित हैं और टेस्ट में हार की शर्मिंदगी से टीम को उबारना चाहते हैं।