Home Blog Page 5707

यहां चांद पर लगा निशाना बताता है कि गर्भ में बेटा है या बेटी !

symbols on moon tells about gender in womb!
symbols on moon tells about gender in womb!

रांची। किसी प्रेगनेंट महिला की कोख में पल रहा बच्चा बेटा है या बेटी यह साइंटिफिक तरीके से तो अल्ट्रासोनोग्राफी से पता चलता है लेकिन खुखरागढ़ स्थित चांद पहाड़ में पत्थर से लगाया गया निशाना भी बता देता है कि किसी महिला की कोख में पल रहा शिशु बेटा है या बेटी।

एक ने बच्चों के गले पर रखा चाकू, दूसरे ने मां से किया रेप

married woman raped at knifepoint in Jamshedpur
married woman raped at knifepoint in Jamshedpur

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में चाकू की नोंक पर एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। मामले में पीड़िता के बयान पर परसुडीह थाने में नामजद मामला दर्ज कराया गया है।

कुख्यात आनंदपाल की दो सौ बीघा जमीन पर सरकार का कब्जा

gangster Anandpal singh
most notorious gangster Anandpal singh’s land occupied by government

जयपुर/नागौर। नागौर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल से जुड़ी करीब 80 करोड़ की दो सौ बीघा जमीन कुर्क कर ली है। बुधवार सुबह गांव खानपुर में आनंदपाल की जमीन कुर्क की गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान हथियारों के साथ तैनात थे।

नागौर के पुलिस अधीक्षक नागौर परिस देशमुख ने बताया कि सोमवार को पुलिस की दबिश के दौरान आनंदपाल के दयानंद कॉलोनी स्थित मकान से खानपुर स्थित 190 बीस्वा 17 बीघा जमीन के कागजात जब्त कर जमीन की कुर्की की कार्रवाई के लिए एसडीएम कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था।

इस सम्बंध में मंगलवार को एसडीएम एमएल शर्मा ने जमीन को कुर्क करने व थानाधिकारी लाडनूं को रिसीवर नियुक्त करने के आदेश दे दिए। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।

जिन लोगों के नाम से आनंदपाल व उसके गुर्गों ने जमीनें खरीदी है या उनके नाम इकरारनामे लिखवाए हैं उन सभी लोगों से अब पूछताछ की जा रही है।

जमीन के विवादित सौदों में बड़ी रकम के लेनदेन की जानकारी के बाद पुलिस की ओर से आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय व पंजीयक स्टाम्प को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।

बताया जाता है कि इन जमीनों को बेचने के लिए आनंदपाल का गुर्गा निर्मल भरतिया मंगलवार को लाडनूं पहुंचा था और कुछ लोगों से इन जमीनों को आठ करोड़ रुपए में बेचने का सौदा भी कर लिया था।

इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई तो तत्काल जवानों ने वहां दबिश दी। दबिश निर्मल भरतिया और लाडनूं का हिस्ट्रीशीटर बशीर खां नहीं मिले लेकिन बशीर के घर से जमीनों के दस्तावेज मिल गए थे।

यूपी में राजद के चुनाव न लड़ने पर तेजस्वी ने लगाई मुहर

RJD will not contest UP Assembly polls : Tejaswi yadav
RJD will not contest UP Assembly polls : Tejaswi yadav

पटना। राजद सुप्रीमो द्वारा मंगलवार को यूपी में चुनाव न लड़ने की बात पर उनके पुत्र ने एक तरह से बुधवार को मुहर लगा दी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी और पार्टी यूपी चुनाव में शामिल नहीं होगी।

पहली महिला उम्मीदवार बनीं हिलेरी क्लिंटन, रचा इतिहास

Hillary Clinton
Hillary Clinton makes history after becoming first ever female US presidential candidate

फिलाडेल्फिया। हिलेरी क्लिंटन ने अमरीका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी जीतकर इतिहास रच दिया। वह अमरीका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में किसी बड़ी पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई है। अब हिलेरी का मुकाबला नवंबर में रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप से होगा।