सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला चिकित्सालय की बेहोश चिकित्सा व्यवस्था को होश दिलवाने के लिए चिकित्सालय निदेशालय की ओर से शनिवार को जिला चिकित्सालय में निश्चेतक समेत चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

एंटीगा। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली कैरेबियाई जमीन पर दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 200 रन बनाए। उन्होंने इसके लिए 283 गेंदों में 24 चौके उड़ाए।

लंदन। इंग्लैंड फुटबाल संघ ने सैम एलार्देसे को राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। एलार्देसे (61) ने दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और तत्काल प्रभाव के साथ पद संभाल लिया।

मैनहेम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमरीका दौरे पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए अपने तीसरे मुकाबले में कनाडा को 5-2 से हराया। भारतीय टीम के लिए उपकप्तान दीपिका और फारवर्ड वंदना कटारिया ने दो-दो गोल किए।

मुंबई। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 21.7 फीसदी घटकर 1555 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1987 करोड़ रुपए रहा था।