Home Blog Page 5755

पाकिस्तानी झंडा लहराने के आरोप में तीन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

 two held in Bihar for Hoisting Pakistan flag in nalanda
two held in Bihar for Hoisting Pakistan flag in nalanda

पटना/बिहारशरीफ। बिहार की राजधानी पटना से सौ किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित बिहारशरीफ में अपने मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराने के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ गुरुवार को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के खरादी मोहल्ले की है।

जानकारी के अनुसार खरादी मोहल्ला के एक मकान की छत पर गत कई दिनों से यह झंडा लगा था। किसी ने इसकी रिकार्डिंग कर गुरुवार को सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर व वीडियो क्लीप डाल दी।

इसके बाद मामले की जांच करने गुरुवार की सुबह एसपी कुमार आशीष, एसडीओ सुधीर कुमार, डीएसपी सैफुर्रहमान सहित कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। एसपी ने कहा कि देखने में यह पाकिस्तानी झंडे जैसा ही लगता है। उधर, पकड़ी गई महिला ने भी पाकिस्तानी झंडा लगाने की बात स्वीकार की है।

जिस मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगाया गया था उस मकान के मालिक अनवारुल हक का देहांत हो चुका है। फिलहाल उनके बेटे व बेटी के परिवार इस घर में रहते हैं। गिरफ्तार शबाना अनवर उनकी बेटी है। उसका पति जियाउद्दीन रजा खान दुबई में काम करता है।

बच्चा होने की मन्नत पूरी होने पर फहराया झंडा

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि काफी समय तक उसे बच्चा नहीं था। तब उसने मन्नत मांगी थी कि बच्चा होने पर पाकिस्तान जाएगी। छह साल पहले उसे बच्चा हुआ लेकिन पाकिस्तान नहीं जा सकी। उसकी एवज में पिछले छह साल से मुहर्रम के समय अपने घर पर ऐसा झंडा लगाती हूं।

उसने बताया कि बाजार से कपड़ा लाकर व उसपर खुद पेंटिंग की और झंडा बनाकर फहराया। उसे नहीं पता था कि आधा मीटर कपड़ा इतना बखेड़ा कर देगा। इस मामले में उसी परिवार के सतेव अनवर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा आरोपित शबाना का भाई नौशाद अनवर फिलहाल फरार है।

पाकिस्तानी झंडा, चांद उल्टा

एसडीओ सुधीर कुमार व डीएसपी सैफुर्रहमान सुबह में मामले की जांच करने शबाना के घर पहुंच गए। लहेरी व बिहार थाने के पुलिसकर्मियों ने झंडा उतारकर अपने कब्जे में कर लिया। बाद में एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। खबर सुनते ही लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से घर पर झंडा फहर रहा था।

एसपी कुमार आशीष ने बताया कि प्रथमदृष्टया देखने में पाकिस्तानी झंडा जैसा ही लगता है। हालांकि चांद उल्टा बना हुआ है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। बारीकी से जांच में आरोप सही साबित हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आखिर लोढ़ा ने क्यों भेजा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र

raje and lodha
सबगुरु न्यूज-सिरोही। कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने एक और राजनीतिक कदम उठाते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखा है।

चीन में हो रही कालचक्र पूजा का किया विरोध

lama

धर्मशाला। तिब्बत में चीन द्वारा घोषित पंचेन लामा की अगुवाई में गुरुवार से शुरू हुई कालचक्र पूजा पर निर्वासित तिब्बतियों ने सवाल खड़े करते हुए वीरवार को मैक्लोडग़ंज में विभिन्न तिब्बती संगठनों ने धर्मगुरू दलाईलामा द्वारा घोषित 11वें पंचेन लामा गेधुन चोयकी नीमा को याद किया।

यह कैसा महिला प्रेम! भाजपा नेता की बहू-बेटियों के खिलाफ की टिप्पणियां

BSP worker protest in lucknow over bjp leader Derogatory remarks against Mayawati
BSP worker protest in lucknow over bjp leader Derogatory remarks against Mayawati

लखनऊ। ‘महिला विरोधी बीजेपी मुर्दाबाद’ का नारा बुलंद करने वाले बसपाई लखनऊ में हल्लाबोल प्रदर्शन के दौरान अपनी मर्यादाएं भूल गए। बड़े नेताओं की मौजूदगी में वे मायावती पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता के घर की बहू-बेटियों पर गलत बयानबाजी करते रहे और वे चुपचाप सुनते रहे। बसपाइयों के इस महिला प्रेम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बुधवार को भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की टिप्पणी से नाराज मायावती ने सदन में महिलाओं को महिमामंडित करते हुए लम्बे-चौड़े भाषण दिए थे। इसके बाद भाजपा ने टिप्पणी करने वाले नेता से न सिर्फ पद छीना बल्कि उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था।

गुरुवार को बसपा ने लखनऊ में भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल दिया और हजरतगंज स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना शुरू कर दिया। महिला विरोधी बीजेपी मुर्दाबाद नारे से शुरू प्रदर्शन से ऐसा लगा मानो बसपा ने नैतिकता का पाठ पढ़ लिया है। पार्टी में महिला सम्मान का खयाल रखा जाएगा।

लेकिन कुछ ही देर बाद बसपाइयों का यह महिला प्रेम टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता की बहू-बेटियों पर आ गया। उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाने लगा और उन्हें सामने आने की दावत दी जाने लगी।

भाजपा का महिला सम्मान का सबक सिखाने सड़क पर उतरे बसपाइयों के इस व्यवहार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कहां का न्याय है कि बहन-बेटियों के खिलाफ जहर उगलने वालों की बहन-बेटियों के खिलाफ असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाए।

BSP worker protest in lucknow over bjp leader Derogatory remarks against Mayawati
BSP worker protest in lucknow over bjp leader Derogatory remarks against Mayawati

दयाशंकर की बेटी के लिए नसीमुद्दीन की गंदी टिप्पणी

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का अभद्र बयान बसपा को सांसत में डाल सकता है। वे बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सार्वजनिक रूप से बसपा के धरने के दौरान दयाशंकर सिंह को गाली दी है। हालांकि लखनऊ में बसपा के धरने के दौरान गालियां सिर्फ नसीमुद्दीन ने नहीं दी, बल्कि धरने के दौरान कई बसपा नेताओं ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। बसपा नेताओं ने दयाशंकर के घर की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इस दौरान सिंह के बेटी को बुलाने और पेश करने के नारे भी लगाये गये।

बसपाइयों ने सारी सीमाएं लांघ दी। निष्कासित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह सहित बीजेपी के नेताओं के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया गया। दयाशंकर सिंह के परिवार के सदस्यों के लिए भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

बसपा के बड़े नेता मंच पर बैठे थे और बसपा नेता सभी मर्यादाओं को तोड़ते हुए खुलेआम भद्दी गालियां दे रहे थे। ऐसी-ऐसी गालियां दी गई, जिन्हें लिखा नहीं जा सकता है।

दोहरा हत्याकांड का खुलासा…पढि़ए आखिर क्यों ले ली भाई ने भाई और भाभी की जान

reodar-anadara double murder. honour killing
reodar-anadara double murder. honour killing

सबगुरु न्यूज-सिरोही। रेवदर वृत्त के रेवदर और अनादरा थाना क्षेत्र में बुधवार को मिले दो अधजले शवों के पीछे की कहानी को पुलिस ने काफी हद तक सुलझा लिया है।