Home Blog Page 5801

कारोबारी उम्मीद के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंचा

india terms of trade expectation 2016
india terms of trade expectation 2016

नई दिल्ली। कारोबारी आशावाद के मामले में भारत अपनी बढ़त कायम नहीं रख सका। लगातार दो तिमाही तक शीर्ष स्‍थान पर रहने के बाद अप्रैल-जून की तिमाही में भारत इस मामले में तीसरे स्थान पर खिसक गया है।

15 जूस बार खोलेगी ऑस्ट्रेलियाई कंपनी बूस्‍ट

Boost Juice
Australian company Boost Juice aims to have 100 joost juice bars by 2020

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई कंपनी बूस्ट जूस बार जल्‍द ही भारत में अपनी फ्रेंचाइजी का विस्तार करने जा रही है। कंपनी भारत में जूस्ट नाम से 15 नए जूस बार खोलेगी।

बिपाशा बसु ने करण ग्रोवर के एक राज से उठाया पर्दा

Bipasha Basu share sketch by her husband Karan singh grover
Bipasha Basu share sketch by her husband Karan singh grover

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के एक राज से पर्दा उठा दिया है।

पुलकित की पत्नी द्वारा लगाए आरोपों के सवालों को यामी ने टाला

yami gautam
yami gautam evades question on allegation by pulkit samrat’s wife shweta

मुंबई। अभिनेत्री यामी गौतम पत्रकारों पर उस समय भड़क गईं जब उनसे पुलकित सम्राट की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल किया गया। यामी के ‘सनम रे’ के सह-कलाकार पुलकित की पत्नी श्वेता रोहिरा ने यामी पर उनकी शादी तोडऩे का आरोप लगाया है।

राज्य महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए सलमान, भेजा पत्र

salman khan
salman khan skips personal appearance before women’s panel over rape remark

मुंबई। अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग एमएससीडब्ल्यू के समक्ष गुरुवार को फिर पेश नहीं हुए और उन्होंने ‘बलात्कार’ संबंधी अपने बयान पर भेजे गए समन का जवाब देने के लिए पैनल को एक पत्र भेजा। ऐसा तीसरी बार है जब सलमान एमएससीडब्ल्यू आयोग के सामने पेश नहीं हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पत्र में क्या लिखा है।

एमएससीडब्ल्यू ने सलमान को गुरुवार को अपने समक्ष पेश होने को कहा था। उसने कहा कि वह अभिनेता के पत्र के संबंध में अपने कानूनी विभाग से विचार विमर्श कर रहा है।

एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि हमें पत्र मिला है। हम इसका अध्ययन कर रहे हंै। हमने इसे आगे की कार्रवाई के संबंध में फैसला करने के लिए हमारे कानूनी विभाग को भेज दिया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पत्र में क्या लिखा है या एमएससीडब्ल्यू विवाद के संबंध में क्या कोई कदम उठाएगा या नहीं।

सलमान ने हाल में बयान दिया था कि फिल्म ‘सुल्तान’ की थकाउ शूटिंग के बाद उन्हें ‘बलात्कार का शिकार हुई महिलाÓ की तरह महसूस हुआ। उनके इस बयान के बाद वह विवादों में घिर गए थे।

50 वर्षीय अािनेता को पहले भी दो बार सुनवाई के लिए आने को कहा गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्हें आयोग के समक्ष गुरुवार को पेश होने को कहा गया था।

इससे पहले जब आयोग ने सलमान को पहली बार तलब किया था तो सलमान ने अपने वकील के जरिए पैनल को एक पत्र भेजा था जिसमें उन्होंने कहा था कि इस मामले की सुनवाई पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग एनसीडब्ल्यू में चल रही है और मामले की सुनवाई एक ही साथ दो स्थानों पर नहीं हो सकती।

बाद में सलमान ने राष्ट्रीय महिला आयोग के समन का भी आठ जुलाई को पालन नहीं किया और वह अपने विवादित बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए पेश नहीं हुए। इसके एक दिन पहले उन्होंने महाराष्ट्र महिला आयोग के समन का पालन नहीं किया। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य आयोग ने अभिनेता से गुरुवार को पेश होने को कहा था।