Home Blog Page 5936

चीन : टूरिस्ट बस में आग, जिंदा जले 35 यात्री

35 passengers burnt alive as Tourist bus catches fire in china
35 passengers burnt alive as Tourist bus catches fire in china

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में रविवार सुबह एक बस में आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामल हैं।

विमंदित बच्चों के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुजारा समय

CM vasundhara raje During her visit to bhilwara
CM vasundhara raje During her visit to bhilwara

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का भीलवाड़ा में ‘आपका जिला आपकी सरकार’ कार्यक्रम का पहला दिन पूरी तरह से विमंदित और निराश्रित बच्चों के नाम समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों के साथ न केवल समय बिताया बल्कि उन्होंने कोरस में बैठकर उन्हें पाठ भी पढ़ाया।

छह मंत्रियों की मौजूदगी में कांग्रेस की विरोध की ये रहेगी नीति

Why Congress not contest elections with alliance in uttar pradesh?

 

सबगुरु न्यूज-सिरोही। ढाई वर्षों में राज्य की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा सिरोही जिले की जनता की सुध नहीं लेने एवं सिरोही जिले के दौरे पर नहीं आने पर 27 जून सोमवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं जिले की सैकडों कांग्रेसी महिलाएं जिला मुख्यालय के सरजावाव गेट पर सुबह 10 बजे ‘‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि यज्ञ’’ आहूत करेंगी। इसमें ईश्वर से यह प्रार्थना करेंगी कि ईश्वर मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करें एवं वे स्वयं सिरोही जिले का दौरा कर जिलेवासियों की समस्याओं को सुने एवं चुनावों में किये गये वादों को पूरा करें। इसमें पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी हिस्सा लेंगे।

इसमें ईश्वर से यह प्रार्थना करेंगी कि ईश्वर मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करें एवं वे स्वयं सिरोही जिले का दौरा कर जिलेवासियों की समस्याओं को सुने एवं चुनावों में किये गये वादों को पूरा करें। इसमें पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी हिस्सा लेंगे।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान देवभूमि सिरोही की भोलीभाली जनता से कई लोकलुभावन वादे किये थे जिन्हें विगत ढाई वर्ष में पूरा नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने पिछले दो वर्षो में चुनाव प्रचार के अलावा एक बार भी सिरोही में आकर जिले की पीडित जनता की सुध नहीं ली है।

सरकार के मंत्री एवं अधिकारी सिरोही में आकर जनसुनवाई का ढकोसला कर रहे है, सरकारी धन से भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को ही सुन रहे है लेकिन वास्तविकता यह है कि सरकार के ये मंत्री एवं अधिकारी गर्मियों में माउण्ट आबू घूमने के लिए आ रहे है ताकि माउण्ट के सुहावने मौसम का आनन्द लिया जा सकें। जनसुनवाई का नाटक कर अपनी निजी यात्रा के खर्चे का भार सरकारी खजाने पर डाल रहे है। भाजपा सरकार अपनी सत्ता का दुरूपयोग करते हुए शहर की बेशकीमती एवं सरकारी भूमियां हडपने पर आमादा है।
वनभूमियों एवं गोचर भूमियों पर अवैध अतिक्रमण दिनों दिन बढ रहे है। गोचर भूमियों पर अवैध कब्जे होने से गौ माताएं दर-दर भटकने को मजबूर है। पशु पालकों को सरकार द्वारा पशुधन बीमें का कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। पोषाहार सहायिकाओं को मात्र एक हजार रुपये मासिक मानदेय पर काम करवाकर उनका शोषण किया जा रहा है। श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह पर एक लाख दस हजार की सहायता राशि देने में रोडे अटकाने के लिए श्रमिक महिला का आठवीं उत्तीर्ण की अनिवार्यः शर्त डालकर गरीब व अशिक्षित मजदूर वर्ग के साथ छलावा किया गया है।
दलित लोग दबंगों के भय से पीडित है एवं पुलिस वाले स्वयं कानून हाथ में लेकर पुलिसथानों में लोगों की पिटाई कर रहे है। महिला मुख्यमंत्री के शासनकाल में महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ बढ रहा है। नाबालिग लडकियों से सरे आम गैंग रेप हो रहा है। गांवों में जगह-जगह शराब की दूकानें खोली जा रही है एवं उन्हें बन्द करवाने के लिए आदिवासी महिलाओं एवं आम जनता को आगे आने के लिए मजबूर होना पड रहा है। अतः मुख्यमंत्री सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से जिले की सैकडों महिलाएं ईश्वर से प्रार्थना करेगी कि राजस्थान की मुख्यमंत्री महोदया को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें कि वह कम से कम एक बार सिरोही जिले में आकर जिले की जनता की सुध लें।
इसी उद्देश्य को लेकर ‘‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि यज्ञ’’ आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिले की समस्त कांगे्रस कार्यकर्ता बहिनें, कांग्रेस के समस्त जन प्रतिनिधि, कांग्रेस के समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों सहित पूर्व विधायक संयम लोढा भी ‘‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि यज्ञ’’ में भाग लेंगे एवं यज्ञ के उपरान्त उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित भी करेंगे।

मंत्री इस तरह करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं के दर्द का उपचार

Raajya mantri otaram devasi visited meeting site in sirohi
Raajya mantri otaram devasi visited meeting site in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा सरकार और संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं के ढाई साल से दिए हुए घावों के उपचार के लिए सोमवार को मंत्रियों का समूह सिरोही आ रहा है। बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के इस कार्यक्रम में फिलहाल आम जनता से मिलने का कोई प्लान नहीं है।

आरबीआई की अतिसक्रियता पर उठाना होगा रणनीतिक कदमः मेहता

Sahkar bharti meeing in mount abu
Sahkar bharti meeing in mount abu

सबगुरु न्यूज-माउण्ट आबू। सहकार भारती के तत्वावधान में रविवार दोपहर हो हिलटाॅन होटल में आयोजित राजस्थान अरबन को-आॅपरेटिव बैंक प्रकोष्ठ की बैठक में सहकार भारती से सदस्यों ने आरबीआई व सरकार की ओर से सहकारिता क्षेत्र में सुधारात्मक कदम नहीं उठाने की पीडा उभरकर सामने आई। बैठक में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिर्मय मेहता ने कहा सहकारी बैंकों पर रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के ओवर रेगुलेशन पर सहकारी बैंकों को रणनीतिक कदम उठाने होंगे।