
उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो जून को जवाहर बाग खाली कराने के दौरान वहां भड़ी हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की मौत के पुलिस के दावे को खारिज करते हुए एक स्थानीय अदालत द्वारा उसका डीएनए टेस्ट कराने और किसी निकटतम रिश्तेदार से उसका मिलान कराने का आदेश दिया गया है।