
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार को ग्लोबल मर्केट में तेजी से सहारा मिला। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुए। बावजूद इसके कि शुरुआती कारोबार में अच्छी-खासी तेजी दिखाने के बाद ये बेंचमार्क सूचकांक फिसल गए थे।

मुंबई। भारत के बीमा क्षेत्र में सबसे बड़े विलय एवं अधिग्रहण के सौदे में एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ ने शुक्रवार को मैक्स लाइफ और मैक्स फिनांशल सर्विसेज के अपने साथ विलय का प्रस्ताव किया है। इस प्रस्ताव से एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्ति के साथ एक इकाई तैयार की जा सकेगी।

मुंबई। वर्तमान में आगामी फिल्म ढिशूम की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता वरुण धवन ने दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। वरुण ने तेंदुलकर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

मुंबई। विवादित हिन्दी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ ब्रिटेन में शानदार समीक्षाओं के साथ रिलीज हुई। शाहिद कपूर, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड या सेंसर बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई को लेकर हाल में चर्चा में थी।

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि बॉलीवुड में अब उन्हें स्वीकार कर लिया गया है।
सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म 2 से की थी। इसके बाद उन्होंने रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और मस्तीजादे जैसी कई फिल्मों में काम किया।
सनी ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें बॉलीवुड में एक खास भूमिका में नहीं बंधना पड़ा है। सनी ने कहा शुरुआत में मुझे एक खास तरह से लिया गया था लेकिन, अब मैं गर्व से कह सकती हूं कि लोगों ने मुझे स्वीकार कर लिया है और मेरे पास अच्छा काम लेकर आ रहे हैं। मैं खुश हूं कि बॉलीवुड में मुझे एक खास भूमिका में नहीं बांधा गया।