जामताराम आल
रेवतङा। सिरेमंदिर जालौर के गादीपति श्री श्री 1008 श्री गंगानाथजी महाराजजी का चातुर्मास इस बार रेवतङा गांव में होगा। चातुर्मास को लेकर इस भैरुनाथ अखाङे में आयोजित बैठक में रेवतङा के ग्रामीणों व शहरवासियों की और से मंहत जी का चातुर्मास रेवतङा गांव में करवाने का निर्णय हुआ।
श्रीश्री 1008 श्री गंगानाथ महाराज का चातुर्मास रेवतङा में
हमें भारतीय न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है : सुब्रत रॉय सहारा

पटना। हमें भारतीय न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। वर्ष 1978 से हमें सदा भारतीय अदालतों से सत्य के बल पर सशक्त व समुचित सहयोग प्राप्त होता रहा है। हमारा भरोसा है कि न्याय किन्हीं वास्तविक व अन्य कारणों से भले देर से मिले पर अन्ततः सही न्याय होता अवश्य है। उपरोक्त बाते सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने बिहार दौरे के मौके पर राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कही।
डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर की गई 65 वर्ष

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत गैर शिक्षण, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जनरल ड्यूटी मेडिकल अधिकारी की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया है।
पति से प्रताड़ित विवाहिता को मायके पहुंचाने के नाम पर गैंगरेप

एटा। एटा जिले के सकीट थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पति से प्रताड़ित एक महिला की मजबूरी का फायदा उठा, उसे मायके पहुंचाने के नाम पर गांव के ही दो युवकों द्वारा बेहोश कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
एसीबी ने जेडीए के ईओ को एक लाख की रिश्वत लेते दबोचा

जयपुर। एसीबी ने बुधवार सुबह जयपुर के वैशाली नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई कर जेडीए के प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) सुरेश परेवा को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते धर दबोचा। ये रिश्वत एक भूखण्ड से कब्जा हटाने और अवैध निर्माण तोडऩे की एवज में ली जा रही थी।