चण्डीगढ़। पंजाब के सुनाम में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी फरार है। महिला जांच अधिकारी बलजिंदर कौर ने बताया, गांव शाहपुर कलां में 16 वर्षीय लड़की दोपहर को घर में अकेली थी। उसके माता पिता खेत में गए हुए थे।

नई दिल्ली। अनुराग कश्यप की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के बाद अब सेंसर बोर्ड ने एक गुजराती फिल्म ‘सलगतो सवाल अनामत’ में सौ कट लगाने को कहा है। इस फिल्म में पटेल आरक्षण के मुद्दे को उठाया गया है। इस फैसले के खिलाफ सेंसर बोर्ड की रिव्यू कमेटी के सामने एक अपील की दायर कर दी गई थी, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दिल्ली सरकार के संसदीय सचिव बिल को वापस लौटा दिया गया है।

नई दिल्ली। अप्रेल माह की तुलना में गत माह मई में थोक महंगाई दर (डब्ल्यूपीआई) में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मई में डब्ल्यूपीआई बढ़कर 0.79 फीसदी पर पहुंच गई जो अप्रेल में 0.34 फीसदी थी। डब्ल्यूपीआई में बढ़ोत्तरी की मुख्य वजह सब्जियों, दालों, डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ना रही।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के 21 संसदीय सचिवों के पद को ‘लाभ के पद’ के दायरे से बाहर रखने से संबंधित विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा नामंज़ूर किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।