
प्रतापगढ़। प्रतापगढ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है। इस घटना के बाद तनाव व्याप्त है।