Home Blog Page 6550

केजरीवाल को चुनाव से पहले पंजाबियों से मिला बड़ा झटका

punjab not putting its money on Aam Aadmi Party yet
punjab not putting its money on Aam Aadmi Party yet

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा आम चुनावों में अब मात्र एक वर्ष से भी कम समय शेष रह गया है परन्तु आम आदमी पार्टी पर पंजाबी अपनी पूंजी लगान के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। पंजाबी ‘आप’ के लिए अपना पर्स ढीला करने के लिए तैयार नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने किया हस्तक्षेप, बांसवाड़ा में मक्का को मिलेगा पानी

rajasthan Chief minister vasundhara raje
rajasthan Chief minister vasundhara raje

जयपुर/बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के हस्तक्षेप के बाद बांसवाड़ा जिला कलेक्टर प्रकाश राज पुरोहित ने रविवार को जल वितरण समिति की बैठक आयोजित कर जिले में मक्का की फसल की सिंचाई के लिए नहरों से रविवार से ही पानी शुरू करने का निर्णय लिया।

स्टार रेसलर स्टिंग ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से लिया संन्यास

WWE star Sting announces he's retiring from Wrestling during hall of fame speech
WWE star Sting announces he’s retiring from Wrestling during hall of fame speech

न्यूयार्क। स्टार रेसलर स्टिंग ने काफी लंबे समय से जारी अटकलों को विराम देते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया। स्टिंग ने डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम सेरेमनी में रिटायरमेंट की घोषणा की।

मैं कभी जय हिंद व भारत माता की जय नहीं बोलूंगा : सिमरनजीत मान

i cannot chant bharat mata ki jai says simranjit singh mann
i cannot chant bharat mata ki jai says simranjit singh mann

नाभा। ‘मैं भारत माता की इज्जत करता हूं, पर पूजन नहीं करता हूं, इसलिए कभी भी भारत माता की जय, जय हिंद एवं जय श्री राम नहीं बोलूंगा, इसलिए चाहे मुझे कटना ही क्यों न पड़े।’

अंबुजा सीमेंट का युवा सशक्तिकरण पर फोकस,6700 से अधिक युवा प्रशिक्षित

Ambuja Cements Foundation focus on youth empowerment
Ambuja Cements Foundation focus on youth empowerment

सबगुरुन्यूज जयपुर। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन (एसीएफ) ने सरकार के स्किल इंडिया के सपने को साकार करने के उद्देश्य से अब तक 6737 युवाओं को प्रशिक्षित किया है साथ ही राजस्थान में 4721 छात्रों को समावेशी कौशल निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से नौकरियां प्रदान की।

वर्तमान में 237 प्रशिक्षार्थी राजस्थान के जैतारण, चिड़ावा और नागौर में स्थित एसीएफ के स्किल एंड एंटरप्रोन्योरशिप डवलपमेंट इंस्टीट्यूट्स (सेडी) में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

अब एसीएफ सेडी केंद्रों के माध्यम से 6500 युवाओं को प्रशिक्षित करने और 2016-17 के दौरान 70-80 प्रतिशत छात्रों को नौकरियां मुहैया कराने की योजना बना रहा है।

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की प्रमुख सुश्री पर्ल तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की स्किल्स गैप रिपोर्ट-2015 के अनुसार 2022 तक 24 क्षेत्रों में करीब 12 करोड़ अतिरिक्त कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होगी।

वर्ष 2007 से एसीएफ ने 25,000 युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार योग्य बनाया है। हमारा उद्देश्य व्यावसायिक और उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करना ताकि देश के ग्रामीण इलाकों में सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। एसीएफ ने देश के 10 राज्यों में 16 सेडी केंद्रों की स्थापना की है।

सेडी के प्राचार्य (राजस्थान) ए.के. सिंह ने कहा कि सेडी एसीएफ का रोजगार हस्तक्षेप कार्यक्रम है जो कि स्थान-विशिष्ट उद्योगों और छात्रों की मांग पर आधारित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय लोगों के लिए आय का स्थाई स्रोत बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।

सेडी के पाठ्यक्रम तकनीकी और कंप्यूटर साक्षरता, बुनियादी अंग्रेजी कोर्स आदि कौशल प्रदान करने के लिए बनाया है साथ ही आतिथ्य, ड्राइविंग, सुरक्षा, खुदरा व्यापार, ऑटोमोबाइल, बिजली, निर्माण, बढ़ईगीरी, फीटिंग और वेल्डिंग, ब्यूटी कल्चर, क प्यूटर प्रशिक्षण जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।

प्रदेश में सेडी 10 क्षेत्रों में 30 कोर्स संचालित हैं। सेडी ने सरकार, गैर सरकारी संगठनों और कंपनियों के साथ साझेदारियां भी की है।

अभी गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोर्स चलाए जा रहे हैं। बढ़ती प्रशिक्षित युवाओं की सं या के साथ सेडी का 76 प्रतिशत का प्लेसमेंट रिकॉर्ड है।