Home Blog Page 6558

विदेश नीति नहीं जानते ट्रम्प, राष्ट्रपति बनने लायक नहीं : ओबामा

obama slams trump on foreign policy after republican presidential candidates nuclear weapons comments
obama slams trump on foreign policy after republican presidential candidates nuclear weapons comments

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा का मानना है कि राष्ट्रपति चुनावों के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रम की दक्षिण कोरिया और जापान को दी गई सलाह उनकी विदेश नीति से जुड़ी कम समझ को दर्शाती है।

क्रिश्चन को बचाते जान गंवाने वाले मुस्लिम को राष्ट्रीय सम्मान

kenya honours muslim teacher who died saving Christians
kenya honours muslim teacher who died saving Christians

नैरोबी। एक क्रिश्चन को बचाते समय अपनी जान गवाने वाले एक शिक्षक सालाह फराह को मरणोपरांत केन्या के ‘आर्डर ऑफ द ग्रेट केन्या’ के सम्मान से नवाज़ा गया है।

भामाशाह ही करेंगे लाखेराव की डी-सिल्टिंग, मंत्री ने की मध्यस्थता

1
all th stakeholders talking to otaram devasi ragarding lakherao pond desilting row

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पिछले चार दिन से मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के तहत लाखेराव तालाब की डी-सिल्टिंग को लेकर भामाशाह और सभापति के बीच चल रही रस्साकशी शनिवार को खतम हुई। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी तथा जिला कलक्टर वी सरवन की मध्यस्थता के बाद मामला हल हुआ। शहर के लाखेराव तालाब सहित अन्य छह तालाबों की डी-सिल्टिंग भी भामाशाह अपने दान की राशि से ही करेंगे। जिला कलक्टर की ओर से पत्र लिखने के बाद नगर परिषद भामाशाहों को इसका स्वीकृति पत्र जारी करेगी।

सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर विपक्ष के आक्रामक तेवर और सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं के बाद प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन पर इस मामले को सुलझाने के लिए राज्य सरकार का जबरदस्त दबाव था। इस मामले में दानदाताओं को नाराज करने के मुद्दे के साथ विपक्ष के भाजपा पर हावी होने से हो रही बदनामी के बाद अंततः यह मामला फिर पटरी पर आ गया।

सर्किट हाउस में शनिवार को हुई वार्ता में दानदाताओं की तरफ से महावीर जैन, विक्रमसिंह, एडवोकेट सुरेश सुराणा के साथ नगर परिषद सभापति ताराराम माली, दानदाता पंकज गांधी व तहसीलदार विरेन्द्रसिंह भी बैठे थे। इस दौरान सुरेश सगरवंशी, अशोक पुरोहित, नारायण देवासी, कैलाश जोशी, राजेन्द्र नरूका भी मौजूद थे। इस मसले पर एकमात्र सबगुरु न्यूज वेब पोर्टल ने सबसे सटीक और हर घटनाक्रम के तुरंत बाद समाचारों को प्रकाशन करके सरकार, प्रशासन और जनता को हर पल की अपडेट से अवगत करवाया और मसला इस स्थिति में पहुंचा कि सभी पक्ष एक मंच के नीचे आए।

minister incharge otaram devasi and collecter addressing press in curcuit house
minister incharge otaram devasi and collecter addressing press in curcuit house

-यूं बनी बात
सिरोही सर्किट हाउस में इसके लिए दो चरणों में वार्ता चली। पहले चरण में प्रभारी मंत्री ओटराम देवासी ने दानदाताओं व सिरोही सभापति को इस मसले को सुलझाने के लिए कहा। दानदाताओं की ओर से संपूर्ण प्रकरण बताने के बाद विधायक सभापति को राजधर्म बताया। इसके बाद दूसरे चरण में वार्ता में जिला कलक्टर भी शामिल हुए।

प्रतिद्वंद्वी को काटने के आरोप में दोउकारा पर 8 मैचों का बैन

Leeds Souleymane Doukara gets eight game ban for  biting fulham player
Leeds Souleymane Doukara gets eight game ban for biting fulham player

लंदन। लीड्स युनाइटेड के फारवर्ड खिलाड़ी सुलेमाने दोउकारा को आठ मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोउकारा ने फरवरी में इंग्लिश चैम्पियनशिप में एक मुकाबले के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी को काट लिया था।

डिएगो कोस्टा एक मैच के लिए निलंबित, 28, 610 डॉलर का जुर्माना

Chelsea's Diego Costa suspended for one match, and warned after admitting charge of improper conduct
Chelsea’s Diego Costa suspended for one match, and warned after admitting charge of improper conduct

लंदन। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी के स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनपर 28, 610डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।