
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : लालू प्रसाद यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को राज्य के सभी जिलों में नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर राजद रैलियां आयोजित करेगा और काला दिवस मनाकर नोटबंदी और जीएसटी का विरोध करेगा।
सुप्रीमकोर्ट ने दार्जिलिंग से केंद्रीय बलों को हटाने की इजाजत दी

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र को पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त दार्जिलिंग और कलिमपोंग जिले से केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की सात टुकड़ियों को वहां से हटाने की इजाजत दे दी। यहां अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था।
छत्तीसगढ़ के BJP नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप में पत्रकार अरेस्ट

गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप में गाजियाबाद स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया। वर्मा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर योगी की आपत्तिजनक तस्वीर डाली, 7 मुस्लिम युवक नामजद
