Home Blog Page 7318

रूस द्वारा विमान-रोधी प्रणाली तैनात किए जाने पर अमेरिका चिंतित

Russian missile system to be deployed in syria raises concerns US
Russian missile system to be deployed in syria raises concerns US

वाशिंगटन। रूस द्वारा सीरिया में अपने वायु सेना ठिकाने पर सबसे उच्च तकनीक वाली विमान-रोधी प्रणाली तैनात किए जाने से अमेरिकी सेना की चिंता बढ़ गई हैं।

संविधान का पालन न करने वाले मना रहे संविधान दिवस : सोनिया गांधी

 Constitution Day : Sonia Gandhi targets government says constitutional principles attacked
Constitution Day : Sonia Gandhi targets government says constitutional principles attacked

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों की संविधान में किसी तरह की आस्था नहीं रही है, न इसके निर्माण में जिनकी कोई भूमिका रही है, वे आज इसका नाम जप रहे हैं और संविधान दिवस मना रहे हैं। साथ ही संविधान के प्रति वचन-बद्धता पर बहस कर रहे हैं ।

जेल भेजे गए आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी

AAP MLA Akhilesh Tripathi sent to jail in a two year old rioting case
AAP MLA Akhilesh Tripathi sent to jail in a two year old rioting case

नई दिल्ली। दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को रोहिणी कोर्ट ने दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। अखिलेश त्रिपाठी आम आदमी पार्टी के पांचवे विधायक हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है।

सारदा काण्ड : शंखुदेव पांडा से पूछताछ करेगी सीबीआई

Saradha scam probe : CBI to question Shankudeb Panda
Saradha scam probe : CBI to question Shankudeb Panda

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता इडी और सीबीआई से चंगुल में और फसते नज़र आ रहें हैं। इडी के बाद अब तृणमूल के राज्य संपादक शंखुदेव पांडा से सीबीआई ने पूछताछ की।

भारत-पाकिस्तान श्रृंखला श्रीलंका में होगी : राजीव शुक्ला

India-Pakistan series to be played from december 15 in Sri Lanka : Rajiv Shukla
India-Pakistan series to be played from december 15 in Sri Lanka : Rajiv Shukla

नई दिल्ली। कई महीनों से चले आ रहे विवाद और असमंजस की स्थिति के बाद इंडियन प्रीमियन लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला श्रीलंका में आयोजित होने की गुरुवार को पुष्टि की।

शुक्ला ने कहा कि दोनों देशों की सहमति के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला श्रीलंका में आयोजित होगी।

दोनों देशों के बीच करीब 15 दिसंबर से श्रृंखला शुरू हो सकती है। शुक्ला ने आगे कहा  कि इस श्रृंखला को लेकर भारत से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी इस स्थान पर श्रृंखला कराने की सहमति दी।