online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
मुंबई। चैत्रय तमहाने की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ का चयन अगले साल के ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है और इसने इस दौड़ में ‘पीके’, ‘हैदर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया। ‘कोर्ट’ भारतीय न्याय प्रणाली का मर्मस्पर्शी चित्रण है।
computer, mobile and tablet sales to be slow in 2015
मुंबई। लोगों की आदत में शामिल हो चके कंप्यूटर, टैबलेट, मोबाइल फोन और अल्ट्रामोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कुल वैश्विक बिक्री वर्ष 2015 में उपकरणों को बदलने को लेकर होने वाली दुविधा के कारण इसके पिछले वर्ष के मुकाबले एक प्रतिशत घटकर 239.5 करोड़ इकाई पर आ सकती है।
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार तिग्मांशू धूलिया एक टीवी शो में अतिथि भूमिका निभाने जा रहे हैं। तिग्मांशु ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरम्यां’ में छोटे पर्दे पर अतिथि भूमिका निभाएंगे।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू का कहना है कि वह नकारात्मक किरदार निभाना चाहते हैं।
कुणाल खेमू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भाग जॉनी’ के प्रमोशन में व्यस्त है। कुणाल खेमूका कहना है कि इस फिल्म से नकारात्मक किरदार निभाने की उनकी इच्छा कुछ हद तक पूरी हुई है।
कुणाल खेमू ने कहा कि मैं दो तरह के किरदार निभाना चाहता हूं- मैंने अभी तक कोई रोमांटिक-हास्य या रोमांटिक फिल्म नहीं की है और न ही मैंने कोई नकारात्मक भूमिका की है। ये दो तरह के किरदार हैं, जो मैंने अब तक नहीं निभाए हैं। उम्मीद है, अच्छी पटकथा के साथ मुझे जल्द ही
ऐसे किरदार निभाने को मिलेंगे। कुणाल की फिल्म कलयुग भावनात्मक थ्रिलर फिल्म थी, लेकिन उन्होंने भाग जॉनी और कलयुग के बीच किसी भी समानता को खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के किरदार और इसकी कहानी पूरी तरह अलग है।हालांकि, आपको फिल्म के पहले भाग में कुछ समानता दिखेगी, लेकिन हालात अलग हैं।
ranbir kapoor says hope deepika’s luck works in my favour for ‘tamasha’
मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर को उम्मीद है कि फिल्म ‘तमाशा’ में पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण का साथ उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।