Home Blog Page 816

बॉडी के इन रिलैक्स पॉइंट्स को प्रेस कीजिए, माइग्रेन छूमंतर

migrane is dangreous for health

अगर आप माइग्रेन के दर्द से परेशान है। दवाइयों ने भी अपना असर दिखाना बंद कर दिया है, तो अपनी बॉडी के इन रिलैक्स पॉइंट्स को प्रेस कीजिए और दर्द से मुक्ति पाइए, बिजी लाइफ स्टाइल और स्ट्रेस की वजह से माइग्रेन की समस्या काफी बढ़ गई है। खासकर महिलाएं इस रोग से ज्यादा पीडि़त होती है। आमतौर पर इसका शिकार होने पर सिर के आधे हिस्से में दर्द रहता है। जबकि आधा दर्द से मुक्त होता है। जिस हिस्से में दर्द होता है, उसकी भयावह चुभन से व्यक्ति का किसी भी काम में मन ही नहीं लगता है। वैसे ये दर्द कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक बना रहता है। इसमें सिरदर्द के साथ-साथ गैस्टिक, जी मिचलाने, उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा फोटोफोबिया यानी रोशनी से परेशानी और फोनोफोबिया यानी शोर से मुश्किल भी आम बात है। माइग्रेन से परेशान एक तिहाई लोगों को इसकी जद में आने का एहसास पहले से ही हो जाता है। पर्याप्त नींद न लेना, भूखे पेट रहना और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना जैसे कुछ छोटे-छोटे कारणों से भी माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।

माइग्रेन के कारण: 

माइग्रेन के कारण कई हो सकते हैं। एक तरफ तो कुछ स्थितियां हैं और दूसरी तरफ कुछ रोग भी होते हैं। ज्यादातर लोगों को भावनात्मक वजहों से माइग्रेन की दिक्कत होती है। इसीलिए जिन लोगों को हाई या लो ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और तनाव जैसी समस्याएं होती हैं उनके माइग्रेन से ग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है। कई बार तो केवल इन्हीं कारणों से माइग्रेन हो जाता है। इसके अलावा हैंगओवर, किसी तरह का संक्रमण और शरीर में विषैले तत्वों का जमाव भी इसकी वजह हो सकता है।

एलर्जी के कारण भी माइग्रेन हो सकता है और अलग-अलग लोगों में एलर्जी के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिए खाने-पीने की चीजें भी एलर्जी का कारण बन जाती हैं। कुछ लोगों को दूध और उससे बनी चीजें खाने से एलर्जी होती है तो कुछ के लिए साग-सब्जी एलर्जी का कारण हो सकती है। किसी को धूल से एलर्जी होती है तो किसी को धुएं से। इसलिए अगर आपको पता हो कि आपको किन चीजों से एलर्जी है तो उनसे बच कर रहें।

एक्यूप्रेशर पद्धति है लाभदायक: 

माइग्रेन की समस्या से बचने के लिए एक्यूप्रेशर पद्धति काफी हेल्फपुल होती है। एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट मनीषा भार्गव का कहना है कि हमारे हाथ पैरों में कई रिलैक्स पॉइंट बने होते हैं, जिनपर प्रेशर देने से माइग्रेन की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। इन एक्यूप्रेशर पॉइंट के बारे में किसी एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट से सलाह लेने की जरूरत होती है। इसके बाद इन एक्यूप्रेशर पॉइंट को घर बैठे भी आसानी से प्रेशर दिया जा सकता है। कई रोगी हमारे पास आते हैं, जो पिछले कई सालों से इस समस्या से परेशान होते हैं। लेकिन कुछ समय में उन्हें काफी आराम मिलता है। इसके साथ ही खान पान का भी ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपको माइग्रेन है तो आप डिब्बाबंद पदार्थों और जंक फूड का सेवन एकदम न करें।

इन चीजों को भी अपनापएं : 

माइग्रेन की अचूक दवा है योग और ध्यान। अगर योग नहीं कर सकते हैं तो व्यायाम करें। योग करने से तनाव कम होगा। और तनाव कम होने से आपका डिप्रेशन दूर होगा, जिससे माइग्रेन में निजात मिलती है। एक बात का ध्यान रख्रों आप जिस जगह पर योग कर रहे हैं वो प्रकाश से चकाचौंध वाली, तेज धूप, तेज गंध वाली नहीं होना चाहिए। साथ ही साथ माइग्रेन वाले रोगियों को अच्छी नींद लेना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इसके अलावा आप जब भी ऐसा कोई दर्द महसूस करें तो अपने मन से कोई भी दर्दनिवारक गोली न लें।

घर पर बनाए टेस्टी बिस्किट केक

Tasty biscuit cake made home

सबगुरु न्यूज़: लेकिन आज हम आपको एक ऐसा केक बनाने की विधि बतायेंगे जिसे जानने के बाद आप टेस्टी केक तैयार कर सकते हैं।

सामग्री-

1 पैकेट बिस्किट्स, 1 छोटी कटोरी चीनी, 1 छोटी कटोरी ड्राई फ्रूट्स, 2 बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 1 छोटी कटोरी मक्खन, 5-6 चॉकलेट के पीस, 100 ग्राम क्रीम

विधि-

सबसे पहले बिस्किट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
इसके बाद एक पैन में नट्स डालें और धीमी आंच में हल्का भून लें।
अब भुने हुए नट्स को बिस्किट्स क साथ अच्छे से मिला लें।
मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में चीनी, मक्खन, कोको पाउडर और पानी डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें और आंच बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें।
अब इसे ठंडा होने के बाद बिस्किट्स के साथ मिक्स कर लें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
इसके बाद धीमी आंच में एक दूसरे पैन में क्रीम और चॉकलेट के पीस डालकर गर्म कर पूरी तरह से पिघला लें।
फ्रिज में केक निकालें और तैयार चॉकलेट क्रीम को केक के ऊपर फैला दें।
अब केक के बर्तन को फॉयल पेपर से ढककर फ्रिज में दोबारा 4 से 5 घंटे के लिए रख दें।

बंद कमरे में भाभी ने करा हॉट डांस, वीडियो देख आप भी इनके दीवाने हो जाओगे

तेजी से वजन कम करने के आसान और घरेलु उपाय

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

दिल्ली में दिवाली की रात युवक की पीट-पीटकर हत्या

Youth bludgeoned to death on Diwali night in Delhi
Youth bludgeoned to death on Diwali night in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार की रात एक खाली प्लॉट में एक 19 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, मृतक की पहचान संदीप के रूप में की गई है। उसे उत्तर-पूर्व दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मृत पाया गया।

नेमार पर कर मामले में देरी के लिए 12 लाख डॉलर का जुर्माना

Neymar fined 1.2 million dollars over tax evasion by Brazil court
Neymar fined 1.2 million dollars over tax evasion by Brazil court

रियो डी जनेरियो। ब्राजील की एक अदालत ने दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी नेमार कर चोरी मामले को निरंतर रूप से बाधित करने के लिए 38 लाख रेइस (12 लाख डॉलर) का जुर्माना लगाया है।

कांग्रेस ने 2013 में केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रस्ताव ठुकरा दिया था : मोदी

Congres denied my 2013 proposal to redevelop Kedarnath: PM Modi
Congres denied my 2013 proposal to redevelop Kedarnath: PM Modi

केदारनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2013 में भयंकर बाढ़ के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए प्रसिद्ध मंदिर के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को तात्कालिक कांग्रेस सरकार द्वारा नकारे जाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला बोला।