
नई दिल्ली। मन की बात के पांचवें संस्करण में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो के जरिये बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत में कहा, मैं आपको उपदेश देने नहीं आया हूं । आज के विषय पर मां बाप चाहते हैं कि मैं वो बातें करूं जो वो चाहते हैं और इसी तरह शिक्षक और छात्र भी चाहते हैं ।



