
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि जहर देकर उनकी हत्या की गई थी। दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने मंगलवार को यह रहस्योद्घाटन किया। दिल्ली पुलिस के इस बयान और हत्या का केस दर्ज किए जाने के बाद थरूर से इस्तीफे की मांग उठ रही है।



