
उज्जैन। जावरा से उज्जैन आ रही एक यात्री बस के शनिवार दोपहर को खाई में गिर जाने से बस में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 30 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है।
यात्री बस खाई में गिरने से 2 महिलाओं की मौत, 30 घायल
जबलपुर में साइंस कॉलेज के आसपास बाघ घूमने से दशहत

जबलपुर। निकटवर्ती पचपेड़ी के साइंस कॉलेज के आसपास बाघ घूमने की सूचना मिली है। कॉलेज कैंपस में बाघ के पदचिन्ह मिलने के बाद लोगों में दशहत है। शनिवार सुबह लोगों ने क्षेत्र में बाघ की दहाड़ सुनने के बाद वन विभाग को सूचित भी किया था।
राजमार्गो पर दुर्घटनाओं में घायलों का होगा तुरंत इलाज

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और घायलों को तुरंत इलाज सुलभ कराने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। प्रयोगिक आधार पर 2 राजमार्गो का चयन भी किया गया है, इन चयनित राजमार्गों पर सडक दुर्घटना में घायल लोगों के निशुल्क इलाज की सुविधा दी जायेगी।
आईएसआईएस का झंडा जलाने पर खतरे में 170 जान

किरकुक। आईएसआईएस का झंडा जलाने के आरोप में आतंकियों ने इराक के दो गांवों के करीब 170 लोगों को बंधक बनाया है। खुफिया अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि किरकुक प्रांत के अल-शजारा और घारीब गांवों से आतंकियों ने इन लोगों को बंदी बनाया है।
यूआईटी मेंबर्स ने करा झील के निर्माण निषेध क्षेत्रों का दौरा

सुप्रीम कोर्ट ने दी निषेध क्षेत्र में निर्माण की अनुमति
उदयपुर। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने उदयपुर में झीलों के चारों ओर घोषित निर्माण निषेध क्षेत्र में निर्माण की अनुमति दी है। इसके बाद यूआईटी भी हरकत में आ गई। नगर विकास प्रन्यास एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने झील निर्माण निषेध क्षेत्र का दौरा किया ताकि इस क्षेत्र में रहने वाले बाशिन्दों को किस आधार पर निर्माण की स्वीकृति जारी की जा सके।