
सिरोही। अतिरिक्त जिला कलटर प्रहलाद सहाय नागा ने अधिकारियों से कहा कि वे जन समस्याओं के समाधान हेतु सुगम तथा राजस्थान संपर्क समाधान पोर्टल पर उनके विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण समाधान कर अवगत करायें। नागा गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला कलटर के निर्देश पर सुगम तथा राजस्थान संपर्क समाधान पोर्टल की समीक्षा बैठक ले रहे थे।



