Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
अच्छे रोल की तलाश कर रही परिणीति चोपड़ा - Sabguru News
Home Entertainment अच्छे रोल की तलाश कर रही परिणीति चोपड़ा

अच्छे रोल की तलाश कर रही परिणीति चोपड़ा

0
अच्छे रोल की तलाश कर रही परिणीति चोपड़ा
parineeti chopra want to do good role
parineeti chopra want to do good role
parineeti chopra want to do good role

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और प्रिंयका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा इन दिनों अच्छे रोल की तलाश कर रही है।

परिणीति इन दिनों काफी खुश हैं। उन्होंने नया घर खरीद लिया है। यह परिणीति का ड्रीम होम है जो वह सालों से खरीदना चाहती थीं। लेकिन फिलहाल उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

परिणीति को अपने मन के मुताबिक कोई स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है। परिणीति ने कहा कि वह एक अच्छे रोल की तलाश में हैं।

उनके पास ऑफर्स तो कई आ रहे हैं, लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट इसलिए साइन नहीं किया, क्योंकि उन्हें मनचाहा काम इसमें नजर नहीं आया।

परिणीति को लगता है कि वह कम फिल्में कर लें, लेकिन जो भी करें, अच्छी हों। लोग उनके काम की सराहना करें।

परिणीति की पिछली फिल्मों में किल दिल और दावत ए इश्क थीं। फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here