

जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जयपुर के जनपथ पर होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कई केन्द्रीय मंत्री शामिल होगें। जनपथ पर शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, मेयर निर्मल नाहटा सहित कई नेता पहुंचे।
करीब एक घंटे तक भाजपा नेताओ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ दर्शकों के बैठने और देखने के लिए एलडीईडी स्क्रीन लगाए जाने के स्थानो पर चर्चा की।

कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव भी किया गया जिसमें महिलाओं के कम रूझान को देखते हुए तीन ब्लॉक की जगह दो ब्लॉक कर दिए है। मंच के दाई ओर पार्टी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मेयर पूर्व मेयर, और जिलाप्रमुख को जगह दी गई है तो वहीं बाई ओर सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता बैठेंगे।
मंच के नीचे दाई और बाई और भी अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। परनामी ने जायजा लेने के बाद मौके पर एलईडी स्क्रीन की संख्या भी बढवा दी। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि इस समारोह में लाखो कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होगें।