Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
भाजपा प्रशिक्षण शिविर में लगी शाखा, पढ़ा राष्ट्रवाद का पाठ - Sabguru News
Home Headlines भाजपा प्रशिक्षण शिविर में लगी शाखा, पढ़ा राष्ट्रवाद का पाठ

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में लगी शाखा, पढ़ा राष्ट्रवाद का पाठ

0
भाजपा प्रशिक्षण शिविर में लगी शाखा, पढ़ा राष्ट्रवाद का पाठ

pami

जयपुर। प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में अधिकांश प्रतिभागियों ने रात शिविर स्थल पर ही बिताई तथा सुबह संघ की शाखा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने योगा और प्राणायाम किया।

दिन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी पहुंच गए तथा तीनों नेताओं ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।

शिविर में शनिवार को सत्रों का आयोजन किया गया। इनमें भाजपा की रीति नीति के साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। दिनभर चले सत्रों में भाजपा नेताओं ने संगठन के कार्यकलापो की जानकारी दी।

शिविर में पहले दिन के मुकाबले प्रतिभागियों की कम संख्या होने पर परनामी ने नाराजगी भी जताई। प्रशिक्षण शिविर में 243 लोगों को निमंत्रण दिया गया था, जिसमें करीब 180 प्रतिभागी ही शिविर मेंं पहुंचे।

इस दौरान वी. सतीश ने कार्यकर्ता व्यक्तित्व और विकास तथा हमारी कार्यपद्धति सत्र को, विजयजी चौताई वाले ने विदेश नीति सत्र, मुरलीधर राव ने राष्ट्रीय के समक्ष चुनौतियां एवं सांस्कृति राष्ट्रवाद तथा अशोक परनामी ने संगठन और सत्ता में समन्वय सत्र को संबोधित किया।