![रांची में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 लडकियों समेत 11 अरेस्ट रांची में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 लडकियों समेत 11 अरेस्ट](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/07/sex-girl.jpg)
![Ranchi police busted sex racket , 11 arrest including 6 girls](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/07/sex-girl.jpg)
रांची/रामगढ़। रामगढ़-रांची रोड में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शुक्रवार को होटल गणपति पैलेस में छापेमारी कर छह लड़कियों समेत 11 को गिरफ्तार किया।
प्रशासन को सूचना मिली थी कि होटल गणपति पैलेस में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।
छापेमारी में पुलिस ने होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतलें भी बरामद की है। पुलिस ने तीन लड़को और दो होटलकर्मियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं होटल संचालक महावीर अग्रवाल पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।