Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
रांची : रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, खाया जहर – Sabguru News
Home Headlines रांची : रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, खाया जहर

रांची : रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, खाया जहर

0
रांची : रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, खाया जहर
rape victim consumed poison in ranchi
rape victim consumed poison in ranchi
rape victim consumed poison in ranchi

रांची। दुष्कर्म की पीड़िता को न्याय नहीं मिलने के बाद उसने शुक्रवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। वह कोतवाली थाने में डीएसपी से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान युवती बेहोश होकर गिर गई।

डीएसपी को उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद आनन-फानन में उसे रिम्स में इलाज के लिए भेजा गया उसकी स्थिति गंभीर है।

गौरतलब है कि युवती ने 19 अक्टूबर को पंडरा थाने में रातू के चटकपुर निवासी राकेश कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी थी। वह राकेश के साथ दो वर्षों से संपर्क में थी।

राकेश ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की पंडरा की रहने वाली है। लड़की को इंसाफ नहीं मिला तो तो लड़की ने महिला थाने में भी लिखित शिकायत की थी।

इसके बाद महिला थाने में काउंसिलिंग भी हुई। लेकिन बात नहीं बनी। फिर मेडिकल और 164 का बयान दर्ज कराने की प्रकिया चल रही थी।

इसी दौरान युवती ने फिनाइल पी ली। केस के आइओ शमीम अहमद है। उनपर भी मामले को रफा-दफा करने का आरोप युवती लगा रही है।

https://www.sabguru.com/16-year-old-girl-gangraped-two-youth-jagdalpur/